फोन मांगने को लेकर हुआ था झगड़ा, गुस्से में एक दोस्त ने दूसरें को उतारा मौत के घाट

Edited By Isha, Updated: 13 Oct, 2020 05:12 PM

फरीदाबाद में बीती 8-9 अक्टूबर की रात्रि को नाचोली गांव में बर्थडे पार्टी मनाने के दौरान चार दोस्तों ने  मामूली बहस के बाद  अपने ही दोस्त अनीश  की लाठी डंडों के साथ इतनी पिटाई कर दी थी  जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गयी थी। जैसे ही चारो दोस्तों...

फरीदाबाद: (सूरजमल): फरीदाबाद में बीती 8-9 अक्टूबर की रात्रि को नाचोली गांव में बर्थडे पार्टी मनाने के दौरान चार दोस्तों ने  मामूली बहस के बाद  अपने ही दोस्त अनीश  की लाठी डंडों के साथ इतनी पिटाई कर दी थी  जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गयी थी। जैसे ही चारो दोस्तों ने देखा कि अनीश मौके पर मर चुका है तो वह वहां से भाग खड़े हुए। 

थाना भूपानी क्षेत्र में जन्म पार्टी में हुई अनीश उर्फ अन्नी हत्याकांड में चार आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम अशोक , मनीष , अश्वनी व मुकेश उर्फ कोमल हैं।   पुलिस प्रवक्ता सहायक पुलिस आयुक्त आदर्शदीप सिंह ने आज पत्रकारों को संबोधित करते हुए कि कहा कि वारदात नाचोली गांव के पास निर्माणाधीन रेलवे ट्रैक नियर उत्तम कॉलोनी की हैं। जहां आरोपितों के  द्वारा रात के समय अपने साथी अशोक की जन्म दिन पार्टी मनाई जा रही थी। उनका कहना हैं कि गांव नाचौली के रहने वाले अनीश  उर्फ अन्नी व उसका दोस्त संदीप अपनी मोटरसाइकिल से भूपानी जा रहे थे। अनीश उन आरोपितों  में से एक आरोपित मुकेश उर्फ कोमल को जानता था। इसलिए ,इन लोगों ने सड़क किनारे ही बातचीत करने लगे। मुकेश ने अनीश से मोबाइल फोन मागां तो उसने फोन देने से मना कर दिया, मुकेश और अनीश के बीच मोबाइल फोन को लेकर आपस में कहासुनी हो गई।  उनका कहना हैं कि इसके पश्चात अनीश व उसका साथी संदीप वहां से चले गए, जब वो दोनों वापिस गांव आ रहे थे तो मुकेश व अन्य आरोपितों ने मिलकर अनीश को डंडो व लोहे की रोड से काफी चोटें पहुंचाई।

अनीश के साथी संदीप ने जब जोर से शोर मचाया तो आरोपित उन्हें जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गए। संदीप ने अनीश के घर फोन करके घटना की जानकारी दी जिसके पश्चात् अनीश को बादशाह खान अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अनीश की गंभीर हालत को देखते हुए उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में  रेफर कर दिया गया। रविवार को अनीश ने इलाज के दौरान दम तोड दिया।

इस मामले में थाना भुपानी की पुलिस  ने बीते 10 अक्टूबर को अनीश के पिता सुदेश की शिकायत पर आरोपित मुकेश व उसके साथियों के खिलाफ मारपीट की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया जो बाद में अनीश की मृत्यु के पश्चात हत्या की धारा इसमें जोड़ दिया गया हैं। मामले में कार्रवाई करते हुए थाना भूपानी की पुलिस टीम ने चारों आरोपियों को गिर तार कर लिया है जिन्हें अदालत में पेश करके रिमांड पर लिया जाएगा तथा इनके अन्य साथियों के बारे में पूछताछ की जाएगी।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!