बस का इंतजार कर रही महिला को ट्रक ने कुचला, मौके पर ही तोड़ा दम
Edited By Isha, Updated: 10 Feb, 2021 05:01 PM

झज्जर में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां झज्जर-रोहतक मार्ग पर बस का इंतजार कर रही एक महिला को तेज गति से आए एक ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना जबरदस्त था कि गंभीर चोटों के चलते महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
झज्जर(प्रवीण धनखड़): झज्जर में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां झज्जर-रोहतक मार्ग पर बस का इंतजार कर रही एक महिला को तेज गति से आए एक ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना जबरदस्त था कि गंभीर चोटों के चलते महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद दुर्घटना को अंजाम देने वाला ट्रक चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में लेकर आरोपी चालक के खिलाफ लापरवाहीं से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए है।
जानकारी अनुसार गांव लकडिया की रहने वाली अंजू पत्नी महेश गांव के ही स्टैंड पर बस आने का इंतजार कर रही थी। उसी दौरान झज्जर की ओर से एक ट्रक तेज गति से आया और महिला अंजू को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के दौरान गंभीर चोटों के चलते महिला अंजू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बाद मेें हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और महिला अंजू के शव को पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाहीं से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज कर लिया है। उधर पुलिस ने महिला अंजू के शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।
Related Story

खत्म हुआ 13 सालों का लंबा इंतजार, इस जिले में नए बस स्टैंड का हुआ भूमि पूजन... आमजन को होगी सुविधा

Sonipat Accident: हादसे का शिकार हुई Volvo Bus, परिचालक ने तोड़ा दम...चालक समेत कई सवारियां घायल

सड़क हादसा: तेज रफ्तार बुलेट की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत, बड़े भाई की गोद में छोटे ने तोड़ा दम

खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से दो मजदूरों की मौत, पत्नी की आंखों से सामने पति ने तोड़ा दम...काम पर...

Accident: बाइक सवार 2 युवकों को ट्रक ने मारी टक्कर , दोनों की मौके पर हुई मौत

नूंह में डंपर से टकराई स्कूल बस, 20 से ज्यादा बच्चे थे सवार, मौके पर मची अफरा-तफरी

छात्राओं से भरी निजी स्कूल बस पर हमला, तोड़े शीशे ... इस बात को लेकर हुआ था झगड़ा

‘Inspiring Women Achievers Awards 2026’ नामांकन के लिए रहे बस इतने दिन, महिलाएं जल्द करें Apply

15 इलेक्ट्रिक बसों को चार्ज करने के लिए बस 2 चार्जिंग स्टेशन, सड़कों पर कैसे चलेंगी ई बसें?

Tourist Bus Accident: पंजाब से खाटू श्याम जा रही टूरिस्ट बस टोहाना में हुई हादसे का शिकार, बाल-बाल...