छात्राओं से भरी निजी स्कूल बस पर हमला, तोड़े शीशे ... इस बात को लेकर हुआ था झगड़ा

Edited By Isha, Updated: 26 Feb, 2026 02:04 PM

private school bus full of girl students attacked

शाह सतनाम गर्ल्स कॉलेज डेरा सच्चा सौदा की बस पर बाइक सवार युवकों ने हमला कर दिया। बुधवार शाम करीब 4:30 बजे हमलावरों ने बस के शीशे तोड़ दिए व ड्राइवर के साथ गाली-गलौज की। घटना तब हुई

सिरसा: शाह सतनाम गर्ल्स कॉलेज डेरा सच्चा सौदा की बस पर बाइक सवार युवकों ने हमला कर दिया। बुधवार शाम करीब 4:30 बजे हमलावरों ने बस के शीशे तोड़ दिए व ड्राइवर के साथ गाली-गलौज की। घटना तब हुई जब स्कूल बस सिरसा से रूपाणा खुर्द जा रही थी। बस में लगभग 40 छात्राएं सवार थीं। इस घटना से छात्राएं सहम गईं। सूचना मिलने पर पुलिस ने सभी छात्राओं को सुरक्षित घर पहुंचाया।

ड्राइवर अनिल कुमार ने बताया कि दड़बा कलां गांव के पास से जब बस गुजर रही थी तभी तीन बाइक सवार युवक साइड के लिए झगड़ने लगे। जैसे ही बस रूपाणा खुर्द पहुंची तो बाइक सवारों ने बस को रुकवा लिया। इसके बाद बस पर हमला कर दिया। बस में सवार छात्राएं डर गईं। इस दौरान चालक ने हिम्मत दिखाते हुए बस को रूपाणा खुर्द के सरपंच सुभाष बैनीवाल के घर लेकर पहुंच गया और डायल 112 पर सूचना दी।

सूचना मिलते ही नाथूसरी-चोपटा थाना प्रभारी प्रदीप कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं, सूचना मिलने पर नाथूसरी-चोपटा के चेयरमैन सूरजभान बुमरा, सरपंच एसोसिएशन के प्रधान विनोद बांगड्या, सरपंच सुभाष सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और छात्राओं को उनके घरों तक सुरक्षित पहुंचाने में मदद की।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!