ड्राइवर की बड़ी लापरवाही ! नशे में चला रहा था बस, पुलिस ने मौके पर की बड़ी कार्रवाई

Edited By Krishan Rana, Updated: 20 Feb, 2026 05:50 PM

the driver was driving under the influence of alcohol and the police took actio

रेवाड़ी पुलिस ने नशे की हालत में बस चलाने के मामले में हरियाणा रोडवेज की एक बस

रेवाड़ी (महेंद्र भारती) : रेवाड़ी पुलिस ने नशे की हालत में बस चलाने के मामले में हरियाणा रोडवेज की एक बस को इंपाउंड कर दिया है। जानकारी के अनुसार यह बस किलोमीटर स्कीम के तहत संचालित की जा रही थी। बताया गया कि जब बस चालक बस को रेवाड़ी बस स्टैंड डिपो के अंदर लेकर जा रहा था, तो वह सामने से आ रही एक प्राइवेट बस के चालक से झगड़ा करने लगा। 

पुलिस ने एल्कोहल डिटेक्टर से की जांच

PunjabKesari

इस दौरान प्राइवेट बस चालक को शक हुआ कि रोडवेज बस का चालक नशे में है। इसके बाद उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चालक का एल्कोहल डिटेक्टर से परीक्षण किया। जांच में चालक के नशे में होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने बस को इंपाउंड कर दिया और चालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी। 

ट्रैफिक इंचार्ज बलवंत सिंह ने कहा कि पुलिस ने यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बस में सवार सभी सवारियों को दूसरी बस के माध्यम से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों की जान से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और इस तरह की लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!