ट्रैक्टर ने जीप को मारी टक्कर, आधा दर्जन लोग घायल

Edited By vinod kumar, Updated: 22 Oct, 2019 04:39 PM

the tractor hit the jeep half a dozen people injured

भूना-चंडीगढ़ मार्ग पर टै्रक्टर ने जीप को टक्कर मार दी। इस टक्कर में आधा दर्जन घायल हो गए। बताया जा रहा है टै्रक्टर चालक शराब के नशे में था। जिसके चलते यह हादसा हुआ। वहीं घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने ट्रैक्टर चालक की धुनाई की।

फतेहाबाद(रमेश): भूना-चंडीगढ़ मार्ग पर ट्रैक्टर ने जीप को टक्कर मार दी। इस टक्कर में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है ट्रैक्टर चालक शराब के नशे में था। जिसके चलते यह हादसा हुआ। वहीं घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने ट्रैक्टर चालक की धुनाई की। इस हादसे के बाद रोड़ पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई।  

PunjabKesari, haryana

फतेहाबाद के चंडीगढ़ रोड पर गांव माजरा के समीप आज सुबह एक सड़क हादसा हो गया। हादसे में जीप में सवार आधा दर्जन लोगों को मामूली चोटें आई है। जानकारी के अनुसार बलेरो जीप सवार आज सुबह किसी काम से जा रहे थे, इस दौरान गांव माजरा के समीप ट्रैक्टर चालक ने उनकी जीप में ट्रैक्टर दे मारा। 

घटना में जीप में सवार करीब आधा दर्जन लोगो को मामूली चोटें भी आई है। इसके साथ जीप क्षतिग्रस्त हो गई है। घटना के बाद नशे में धुत ट्रैक्टर चालक की वहां धुनाई भी की गई। आरोप है कि ट्रैक्टर चालक शराब के नशे में धुत था और शराब के नशे में ट्रैक्टर पर नियंत्रण नहीं रख पाया। जिस कारण यह हादसा हुआ है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!