पंचकूला: घग्गर नदी में खनन माफिया का तांडव, पुलिस टीम पर पथराव के बाद जिप्सी पर चढ़ाया ट्रैक्टर; 4 आरोपी गिरफ्तार

Edited By Harman, Updated: 03 Jul, 2026 02:51 PM

mining mafia pelts police team with stones and then runs over gypsy with tractor

हरियाणा के पंचकूला से बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। यहां  घग्गर नदी में हो रहे अवैध खनन को रोकने पहुंची पुलिस और माइनिंग विभाग की पर जानलेवा हमला किया गया। वहीं इस हमले में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया।

पंचकूला (उमंग) : हरियाणा के पंचकूला से बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। यहां  घग्गर नदी में हो रहे अवैध खनन को रोकने पहुंची पुलिस और माइनिंग विभाग की पर जानलेवा हमला किया गया। वहीं इस हमले में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया।

PunjabKesari

खनन माफिया ने पहले पुलिस टीम पर पथराव किया, फिर ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भागने लगे। पीछा करने पर आरोपियों ने पंचकूला पुलिस की जिप्सी पर ट्रेक्टर चढ़ाने की कोशिश की। इस टक्कर से पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार सिपाही अंकित कुमार  घायल हो गया। पुलिस ने चार आरोपियों को दबोच लिया। पकड़े गए दो आरोपियों का पहले भी क्रिमनल रिकॉर्ड है। फिलहाल पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। 
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!