खेत में मिले अजगर से गांव में मचा हड़कंप, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है वीडियो

Edited By Isha, Updated: 31 Aug, 2019 04:32 PM

the python found in the farm

यमुनानगर छछरौली एरिया के गांव मुकारामपुर के खेतों में मादा अजगर मिलने से गांव में हड़कंप मच गया।  गांवो वालो ने  इसकी सूचना वन्य जीव विभाग को दे दी है।

यमुनानगर(सुमित): छछरौली क्षेत्र के गांव कोट मकारोपुर में शुक्रवार को खेत में अजगर घुस गया। अजगर ने कुछ निगला हुआ था। जिसके चलते वह आगे नहीं चल पा रहा था। किसानों ने इसकी सूचना वाइल्ड लाइफ  के अधिकारियों को दी। ग्रामीणों का आरोप है कि अधिकारी आए लेकिन अजगर को उठाए बिना ही चले गए। ग्रामीणों का कहना है कि इस विशाल अजगर की वजह से गांव वाले अपने खेतों में जाने से डर रहे हैं व ग्रामीणों को डर है कि अजगर किसी बज्जे या उनके पालतू जानवरों को नुक्सान न पहुंचा दे।

कोट मकारोपुर निवासी रजत नरवान ने बताया कि शुक्रवार सुबह वे अपने खेत में चारा लेने गए थे। इस दौरान उनके ज्वार के खेत में एक अजगर पड़ा हुआ था। जिसने कुछ निगला हुआ था। वह आगे नहीं चल पा रहा था। खेत में अजगर मिलने की सूचना पर ग्रामीण पहुंच गए। उन्होंने सूचना वाइल्ड लाइफ अधिकारियों को दी। सूचना मिलने पर अधिकारी मौके पर पहुंचे।

ग्रामीणों ने उनसे अजगर को उठाकर ले जाने की मांग की। लेकिन अधिकारियों ने ग्रामीणों का कहा कि यह अपना खाना खाने के बाद अपने आप चला जाएगा। वाइल्ड लाइफ  इंस्पैक्टर राजेश कुमार का कहना है कि अजगर ने कुछ निकला हुआ है, ये उसे पचा रहा है। पचाने की स्थिति में यदि उसे छेड़ा जाएगा तो यह उसे उगल देगा। ऐसी स्थिति में अजगर किसी को कोई जानी नुक्सान नहीं पहुंचाता।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!