अभी निपटा ले बैंकों का काम वरना होगी परेशानी, हड़ताल पर जाएंगे सभी कर्मचारी... जानिए क्यों

Edited By Isha, Updated: 25 Sep, 2026 02:20 PM

bank employees protest demanding a five day work week

यमुनानगर में पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सप्ताह में पांच दिन काम और दो दिन अवकाश की व्यवस्था लागू करने की मांग उठाई

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता): यमुनानगर में पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सप्ताह में पांच दिन काम और दो दिन अवकाश की व्यवस्था लागू करने की मांग उठाई। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि मांग पूरी नहीं होने पर 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय हड़ताल की जाएगी।

यमुनानगर में बैंक कर्मचारियों ने गुरुवार को कन्हैया साहिब चौक के नजदीक संत निश्चल सिंह स्कूल के सामने स्थित एसबीआई शाखा के बाहर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की मांग की। कर्मचारियों का कहना है कि यह मांग पिछले करीब ढाई साल से सरकार के समक्ष लंबित है, लेकिन अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया। उनका कहना है कि सप्ताह में पांच दिन काम और दो दिन अवकाश मिलने से बैंक कर्मचारियों को भी अन्य विभागों की तरह दो दिन का साप्ताहिक अवकाश मिल सकेगा।

 
बैंक कर्मचारी विकास शर्मा ने बताया कि 11 सितंबर को भी पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर सैकड़ों कर्मचारी हड़ताल पर रहे थे। इसके बावजूद मांग पर फैसला नहीं होने से कर्मचारियों में रोष है। उन्होंने कहा कि अब 28, 29 और 30 सितंबर को तीन दिवसीय हड़ताल की जाएगी, जिसके दौरान बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। इससे आम लोगों को बैंकिंग सेवाओं में परेशानी हो सकती है। विकास शर्मा ने कहा कि हड़ताल की जानकारी सरकार को पहले ही दी जा चुकी है। उन्होंने सरकार से मांग पर जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की, ताकि बार-बार हड़ताल की स्थिति न बने। कर्मचारियों ने कहा कि उनकी आगे की रणनीति को लेकर शीर्ष नेतृत्व की सरकार के साथ बातचीत जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!