विवाहिता को दी जहरीली दवाई, गर्भ में बच्चे की मौत

Edited By Punjab Kesari, Updated: 02 Mar, 2018 09:32 AM

the poisonous medicine given to marriage

सिरटा रोड गली नं. 4 कैथल निवासी ममता रानी ने पुलिस को शिकायत दी कि उसका पति उससे दहेज की मांग करता था। दहेज न लाने पर उससे मारपीट की। आरोपी ने गत 26 फरवरी को उसे कोई जहरीली दवाई पिला दी, जिससे उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गई। आरोपी ने उसे...

कैथल(ब्यूरो): सिरटा रोड गली नं. 4 कैथल निवासी ममता रानी ने पुलिस को शिकायत दी कि उसका पति उससे दहेज की मांग करता था। दहेज न लाने पर उससे मारपीट की। आरोपी ने गत 26 फरवरी को उसे कोई जहरीली दवाई पिला दी, जिससे उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गई। आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी है। 

ए.एस.आई. जयकिशन ने बताया कि महिला अस्पताल में दाखिल है, जैसे ही वह बयान देने के लिए फिट हुई तो उसके बयान लेकर आरोपी पति राजेश कुमार निवासी गली नं. 3 अर्जुन नगर कैथल के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!