एंबियंस मॉल के पीछे बने तालाब में नहाने गए थे 4 बच्चे, 2 की डूबने से हुई मौत

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 21 May, 2026 09:42 PM

two minor dron in water pond back side ambiance mall

एंबियंस मॉल के पीछे बने तालाब में आज देर शाम को एक बड़ा हादसा हो गया। गर्मी से राहत पाने के लिए तालाब में नहाने गए चार बच्चों में से दो की डूबने से मौत हो गई।

गुड़गांव, (ब्यूरो): एंबियंस मॉल के पीछे बने तालाब में आज देर शाम को एक बड़ा हादसा हो गया। गर्मी से राहत पाने के लिए तालाब में नहाने गए चार बच्चों में से दो की डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही डीएलएफ फेज-3 थाना पुलिस सहित गोताखोरों को मौके पर भेजा गया। करीब एक घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद दोनों बच्चों के शवों को बाहर निकाल लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस के मुताबिक, आज शाम को 11 से 12 साल के चार बच्चे एंबीयंस मॉल के पीछे बने गोल्फ के तालाब में नहाजने के लिए गए थे। इस दौरान नहाने के बाद दो बच्चे तो तालाब से बाहर आ गए, लेकिन दो नहाते रहे। इसी दौरान वह दोनों बच्चे डूबने लगे। इस पर बच्चों ने लोगों को मदद के लिए बुलाया। जब तक लोग मदद के लिए मौके पर पहुंचते तब तक दोनों बच्चे डूब चुके थे। इसकी जानकारी लोगों ने पुलिस को दी। डीएलएफ फेज-3 थाना प्रभारी पुलिस फोर्स व बचाव टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर तालाब में डूबे दोनों बच्चों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!