'जिसकी पूरी कैबिनेट जेल में पड़ी थी, अब वही आरोप लगा रहे', बेदी ने गुप्ता को दिया करारा जवाब

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 21 Feb, 2025 04:49 PM

the one whose entire cabinet was in jail  bedi reply to gupta

हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता द्वारा सिरसा नगर परिषद में भ्रष्टाचार के आरोप पर जवाब देते हुए कहा कि वे सुशील गुप्ता को नहीं जानते हैं। उन्होनें कहा कि दिल्ली में तो उनकी सारी कैबिनेट जेल...

सिरसा (सतनाम सिंह) : हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता द्वारा सिरसा नगर परिषद में भ्रष्टाचार के आरोप पर जवाब देते हुए कहा कि वे सुशील गुप्ता को नहीं जानते हैं। उन्होनें कहा कि दिल्ली में तो उनकी सारी कैबिनेट जेल में पड़ी थी, अब हम पर वे लोग क्या भ्रष्टाचार के आरोप लगाएंगे। वहीं कृष्ण बेदी ने कांग्रेस के कुछ भी बोले निकाय चुनाव में भाजपा की ही जीत होगी। कृष्ण बेदी सिरसा में भाजपा के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार वीर शांति स्वरूप के कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। 

सिरसा पहुंचे कृष्ण बेदी ने कहा कि कांग्रेस के जीत के कितने भी दावे कर लेकिन निकाय चुनाव में जीत भाजपा की ही होगी। वहीं आप पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता द्वारा सिरसा नगर परिषद में भ्रष्टाचार के आरोपों पर जवाब देते हुए कृष्ण बेदी ने कहा कि दिल्ली में जिस पार्टी की कैबिनेट ही जेल में पड़ी थी, वह हम पर क्या भ्रष्टाचार के आरोप लगाएंगे। कृष्ण बेदी ने कहा कि वह सुशील गुप्ता को नहीं जानते वो कौन हैं। 

वहीं कृष्ण बेदी ने दिल्ली में भाजपा की सरकार पर बात करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार में हरियाणा की बेटी को मुख्यमंत्री बनाया गया है और पिछले 27 सालों के बाद दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी हैं और वह उम्मीद करते हैं कि हरियाणा के निकाय चुनाव में भी भाजपा ही जीत हासिल करेगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!