बदल गया मौसम का मिजाज, तापमान लुढ़का तो गर्मी से मिली राहत

Edited By Isha, Updated: 21 Jun, 2022 08:58 AM

the mood of the weather changed

जिले में पिछले तीन दिनों से मौसम में बदलाव आ गया है। तापमान में कमी आने से लोगों को राहत मिल गई है। फरीदाबाद में पिछले तीन दिनों से अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के आस - पास बना हुआ है। जून महीने में पिछले तीन

फरीदाबाद: जिले में पिछले तीन दिनों से मौसम में बदलाव आ गया है। तापमान में कमी आने से लोगों को राहत मिल गई है। फरीदाबाद में पिछले तीन दिनों से अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के आस - पास बना हुआ है। जून महीने में पिछले तीन सालों से 20 तरीख के आस - पास इसी तरह का कूल मौसम देखने को मिल रहा है।

फरीदाबाद के लोग पिछले कई दिनों से भयंकर गर्मी का सामना कर रहे थे। जून महीने की शुरूआत से ही मौसम काफी गर्म बना हुआ था और तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के आस - पास पहुंचा हुआ था, लेकिन पिछले 3 - 4 दिनों से मौसम ने करवट ली है। हल्की बारिश, बूंदाबांदी व ठंडी हवाएं चलने के कारण मौसम ठंडा हो गया है। जून महीने में 20 तारीख के आस - पास पिछले तीन सालों से मौसम इसी तरह से लोगों को गर्मी से राहत देने का काम कर रहा है। इस साल 18 से 20 जून के बीच में फरीदाबाद का तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच में बना रहा। वहीं, साल 2021 में 18 से 20 तक अधिकतम तामपान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस, साल 2020 के इन दिनों में 36 से 38 और साल 2019 के दौरान इन दिनों में तापमान 33 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच में दर्ज किया गया था। साल 2018 में मौसम गर्म था और तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आस - पास दर्ज किया गया था।

सोमवार को सुबह की शुरूआत हल्की बूंदाबादी के साथ हुई और उसके बाद दिन भर आसमान में बादल छाए रहे। धूप न निकलने व हवाएं चलते रहने के कारण मौसम में ठंडक बनी रही और तापमान में गिरावट भी बनी रही। मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार सोमवार को फरीदाबाद का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वेबसाइट के अनुसार मंगलवार को भी हल्की बारिश होने व तापमान में गिरावट बनी रहने का अनुमान है। अगले एक सप्ताह तक फरीदाबाद का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आस - पास ही बना रहने की संभावनाएं हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!