बदमाशों ने केंद्रीय सहकारी बैंक को बनाया निशाना,11 लाख 95 हजार रुपए की लूट की
Edited By Ajay Kumar Sharma, Updated: 18 Sep, 2023 04:52 PM

दी सोनीपत केंद्रीय सहकारी बैंक ब्रांच मुंडलाना को चोरों ने रविवार को निशाना बनाकर 11 लाख 95 हजार रुपए की लूट की। इतना ही नहीं शातिर चोर सुरक्षा गार्ड के बंदूक और सीसीटीवी का डीवीआर भी अपने साथ ले गए। वहीं बैंक में चोरी होने के बारे में जब पता चला...
गोहाना(सुनील जिंदल): दी सोनीपत केंद्रीय सहकारी बैंक ब्रांच मुंडलाना को चोरों ने रविवार को निशाना बनाकर 11 लाख 95 हजार रुपए की लूट की। इतना ही नहीं शातिर चोर सुरक्षा गार्ड के बंदूक और सीसीटीवी का डीवीआर भी अपने साथ ले गए। वहीं बैंक में चोरी होने के बारे में जब पता चला बैंक का सफाई करने वाला कर्मचारी आज सुबह पहुंचा तो उसने बैंक का ताला टूटा हुआ मिला। इसके बाद बैंक के कर्मचारियों ने सूचना दी। सूचना मिलते ही बैंक पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
इस मामले को लेकर बैंक के कर्मचारियों ने बताया बैंक के कर्मियों ने बताया कि शनिवार को बैंक बंद कर वो चले गए थे। कल रविवार को बैंक की छूटी होने की वजह से बैंक बंद था। चोरी होने का जब पता चला, जब सुबह सफाई कर्मचारी ने सूचना दी की बैंक का ताला टूटा हुआ है। हम सभी बैंक कर्मी बैंक पहुंचे और पुलिस को खबर की। मौके पर पहुंची पुलिस बैंक के अंदर जाकर देखा तो तिजोरी को कटर से काटा हुआ था और उसके अंदर से 11 लाख 95 हजार गायब मिले। वहीं चोर अपने साथ गार्ड की बंदूक और बैंक में लगा सीसीटीवी का डीवीआर भी साथ ले गए। पुलिस इस चोरी की गहनता से जांच कर रही है और चोरों को जल्द गिरफ्तारी का दावा भी कर रही है।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।)
Related Story

Electric City Buses हरियाणा के 11 और शहरों में दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक सिटी बसें, इन जिलों के लोगों को...

Jind के श्याम सुंदर हत्याकांड के 11 दोषियों को मिली उम्रकैद, परिवार को 5 साल बाद मिला न्याय

हथियारबंद बदमाशों का आतंक, सेल्समैन को हथियार दिखाकर लूटी नकदी, CCTV खंगाल रही पुलिस

3 मिनट में 5 लाख पार: गुड़ बाजार में नकाबपोश बदमाशों ने तोड़ी दुकान की तिजोरी, वारदात CCTV में कैद

फरीदाबाद के IMT क्षेत्र में बदमाशों ने की फायरिंग, प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय पर फायर कर मांगी 50...

शौक और नशे के लिए बने 'चोर': बिजली की तारें और मशीनों को निशाना बनाने वाले 6 गिरफ्तार...12...

हिसार में लाखों की चांदी लूट का खुलासा, बस ड्राइवर ही निकला मास्टरमाइंड, स्पेशल स्टाफ ने दबोचा

बिल्डर की लापरवाही से गई जान अब परिजनों को केंद्रीय रक्षा मंत्री ने दिया 20 लाख का मुआवजा

फरीदाबाद में एडिशनल SHO घूस लेता गिरफ्तार, एक्सीडेंट केस रफा-दफा करने को लिए मांगी थी 40 हजार रुपए...

Panipat : फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर बड़ा फ्रॉड, लाखों की ठगी करने वाले बैंक मैनेजर समेत 3 गिरफ्तार