भांजे की शादी में भात भरने आया था मामा, सुबह सड़क किनारे झाड़ियों में मिला शव

Edited By vinod kumar, Updated: 29 Jun, 2020 11:44 AM

the maternal uncle who came to the sister son wedding was murdered

सोनीपत के गोहाना में भांजे की शादी में भात भरने आए आए मामा की तेजधार हथियार से हत्या कर दी गई। आज सुबह मृतक मामा का शव गांव लाठ जोली के पास सड़क किनारे झाड़ियों में मिला। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया तो...

गोहाना (सुनील): सोनीपत के गोहाना में भांजे की शादी में भात भरने आए आए मामा की तेजधार हथियार से हत्या कर दी गई। आज सुबह मृतक मामा का शव गांव लाठ जोली के पास सड़क किनारे झाड़ियों में मिला। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया तो देखा कि मृ़तक व्यक्ति के शरीर पर तेज धार हथियार के निशान थे। 

PunjabKesari, haryana

मृतक की पहचान सुरेश (50) गांव बहराणा जिला झज्जर के रूप में हुई है। सुरेश कल ही अपनी बहन के यहां अपने भांजे की शादी में समारोह में आया हुआ था। उसकी हत्या के बाद शादी समारोह में मातम सा छा गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोहाना के नागरिक अस्पताल में भिजवा कर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी तक हत्या के कारण का पता नहीं चल पाया है।

मृतक के बेटे व गोहाना सदर पुलिस थाना प्रभारी ने बताया कि हमें सुबह ही सूचना मिली थी लाठ जोली गांव के पास सड़क के किनारे झाड़ियों में हत्या कर शव फेंका गया है। मृतक का नाम सुरेश है जो बहराणा जिला झज्जर का रहने वाला है। वह कल ही अपनी बहन के बेटे की शादी में भात भरने के लिए आया हुआ था। उसकी हत्या किसी ने तेज धार हथियार से मुंह पर वार कर की है। 

PunjabKesari, haryana

उन्होंने कहा कि हत्या का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा। फिलहाल अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। वहीं मृतक के बेटे की माने तो उनकी किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं है, उनके पिता की हत्या किसने और क्यों कि अभी उन्हें नहीं पता। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!