सरकार किसान को सशक्त बना रही, यह देख कांग्रेस का पेट खराब हो रहा है, सीएम सैनी ने विपक्ष पर साधा निशाना

Edited By Deepak Kumar, Updated: 04 Feb, 2026 08:09 PM

the government is empowering farmers and this is making the congress party unea

सीएम नायब सैनी आज कुरुक्षेत्र में अपनी विधानसभा लाडवा पहुंचे। यहां जन सुनवाई में सीएम ने लोगों से

कुरुक्षेत्र (रणदीप रोड) : सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि वैसे तो अधिकारी समय-समय पर लोगों की बात सुनते और समस्याएं सुलझाते हैं, लेकिन कभी-कभी खुद जाकर बीच में बैठने से बात और बेहतर हो जाती है। राहुल गांधी के संसद नहीं चलने पर कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा ही नहीं है। वो बस विकास की गति रोकने में लगी हुई है। मोदी जी के नेतृत्व में देश कितनी तेजी से आगे बढ़ रहा है, ये सब देख रहे हैं।

सीएम नायब सैनी आज कुरुक्षेत्र में अपनी विधानसभा लाडवा पहुंचे। यहां जन सुनवाई में सीएम ने लोगों से उनकी समस्याएं सुनीं। सीएम ने उन्हें सुनकर अधिकारियों को फटाफट निपटाने के निर्देश दिए। कार्यक्रम के बाद सीएम ने कांग्रेस और पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला पर चुटकी ली। 

पीएम मोदी ने पिछले 11 साल में 1 लाख 60 हजार मकान बनवाए। उज्ज्वला योजना के तहत 500 रुपये वाला सिलेंडर दिया जा रहा है। किसान की फसल MSP पर खरीद रहे हैं। फसल खराब हो जाए तो मुआवजा सीधे पहुंचा रहे हैं। सरकार हर तरीके से किसान को सशक्त बना रही है। लेकिन कांग्रेस को ये सब पच नहीं रहा। गरीब को मजबूत होते देख उनका पेट खराब हो जाता है। इसलिए कुछ न कुछ तो करना ही पड़ता है।

दुष्यंत चौटाला पर पलटवार करते हुए कहा कि वो फ्री हो गए हैं। जनता ने फ्री कर दिया। काम तो है ही नहीं। कुछ भी बोल देते हैं। पहले काम थे उनके पास, लेकिन उनके तरीके लोगों ने नजदीक से देख लिए। इसलिए बाहर कर दिया। अब पूरी तरह फ्री हैं।"

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!