इनैलो-जजपा के बीच तोड़-फोड़ का खेल जारी

Edited By Isha, Updated: 18 Mar, 2020 08:46 AM

the game of sabotage between inld jjp continues

इनैलो और जजपा के बीच तोड़-फोड़ का खेल लगातार जारी है। इनैलो नेता अभय सिंह चौटाला ने जजपा के छात्र संगठन इनसो को छोड़कर आए नेताओं को पटका पहनाकर पार्टी में शामिल किया.....

चंडीगढ़ : इनैलो और जजपा के बीच तोड़-फोड़ का खेल लगातार जारी है। इनैलो नेता अभय सिंह चौटाला ने जजपा के छात्र संगठन इनसो को छोड़कर आए नेताओं को पटका पहनाकर पार्टी में शामिल किया। छात्र नेता अंकित सांगवान की अगुवाई में मनीष बेनीवाल, आकाश, कशिश धमीजा, बंटी, रोहित मुआल, विक्रम, भूमित, नवदीप, राहुल, आशीष चोपड़ा, लक्ष्य, बिल्लू, विशेष तथा विराट आदि ने इनैलो में अपनी आस्था जताई।

अंकित ने बताया कि उपरोक्त छात्र नेता काफी समय से इनसो की गतिविधियों से संतुष्ट नहीं थे इसलिए अभय चौटाला के समक्ष इनैलो की सदस्यता ग्रहण की। यह संकल्प लिया कि इनैलो की नीतियों के प्रचार-प्रसार को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे ताकि आने वाले समय में प्रदेश में एक अच्छी सरकार बन सके।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!