दादा को लूटने के लिए बुना जाल, नकली मां बाप तैयार किए, फिर झूठे रेप केस में फंसाने पर मांगे 10 लाख

Edited By vinod kumar, Updated: 19 Sep, 2020 06:10 PM

हिसार सिटी पुलिस ने नापतोल विभाग से रिटायर्ड डिप्टी कंट्रोलर को रेप के झूठे केस में फंसाने का डर दिखाकर पांच लाख रुपए वसूलने के मामले में नकली मां बाप सहित तीन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले के मुख्य सरगाना अमित को रिमांड के बाद अदालत में...

हिसार (विनोद सैनी): हिसार सिटी पुलिस ने नापतोल विभाग से रिटायर्ड डिप्टी कंट्रोलर को रेप के झूठे केस में फंसाने का डर दिखाकर पांच लाख रुपए वसूलने के मामले में नकली मां बाप सहित तीन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले के मुख्य सरगाना अमित को रिमांड के बाद अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया। अभी इस मामले में एक लडकी की गिरफ्तारी बाकी है।

नापतोल विभाग से रिटायर्ड डिप्टी कंट्रोलर जयवीर ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि राशन कार्ड बनवाने के बहाने में मुझे हनीट्रैप में फंसाया था। युवती मुझे अपने मां बाप से मिलवाने के लिए ऋषि नगर स्थित आवास पर लेकर गई। यहां पर उसे नशीला पदार्थ पानी में मिलाकर पिलाया गया, जिससे वह बेहोश हो गया था। 

कुछ समय बाद उसे होश आया तो उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे। आरोपियों ने कहा कि तुमने हमारी बेटी के साथ रेप किया है। इसकी वीडियो व फोटो हैं। उन्हें 10 लाख दो नहीं तो रेप के झूठे केस में फंसा देंगे। इस मामले में पुलिस ने बालसमंद निवासी अमित को गिरफ्तार किया। उससे पुलिस ने पूछताछ की, जिसमें पता चला कि वह ही इसका मुख्य सरगना था। 

इस संबंध में हिसार सिटी थाना इचार्ज रिछपाल ने बताया कि मामले को अंजाम देने के लिए नकली मां बाप बनाए थे, उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया है। अमित से पूछताछ हुई की गई, उसने पांच लाख रुपये अवैध वसूली की बात कबूली है। पकड़े गए आरोपी ने बताया कि डिप्टी कंट्रोलर पारिवारिक रिश्ते में दादा लगता है। 

उसके पास पैसा खूब है, इसलिए अवैध वसूली के लिए एक युवती को मोहरा बनाकर उसके नकली मां-बाप तैयार किए थे। इसमें उकलाना के कुलदीप सिंह व महिला का सहयोग लिया था। उन्होंने बताया कि पुलिस रिमांड के बाद उन्हे्ं जेल भेज दिया है। इस घटना में प्रयोग किया मोबाइल बरामद कर लिया है और युवती की गिरफ्तारी बाकी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!