प्रेमी ही निकला हत्या का आरोपी, इस बात से नाराज होकर प्रेमिका को दी दर्दनाक मौत

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 10 May, 2025 07:49 PM

the boyfriend turned out to be the accused of murder angry with this

झज्जर जिले में महिला की गला घोंटकर हत्या करने वाले प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पूछताछ के लिए पुलिस ने एक दिन पर रिमांड लिया गया है। बता दें कि आरोपी ने महिला की हत्या कर शव को जोहड़ में फेंक दिया था।

झज्जर : झज्जर जिले में महिला की गला घोंटकर हत्या करने वाले प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पूछताछ के लिए पुलिस ने एक दिन पर रिमांड लिया गया है। बता दें कि आरोपी ने महिला की हत्या कर शव को जोहड़ में फेंक दिया था। 

जानकारी के अनुसार बीती 4 मई को रूड़ियावास गांव में महिला का तैर रहा था। जिस पशु चराने वाले युवक (पाली) ने देखा। पाली ने इसकी सूचना गांव के चौकीदार को दी। तुरंत इसकी सूचना फिर पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया था। पुलिस ने हत्या के केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी थी। इस केस में पुलिस ने आज आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार किया है।

दोनों में थे प्रेम संबंध

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार युवक और महिला दोनों एक ही गांव के थे। महिला और आरोपी में प्रेम संबंध थे। मृतक महिला रेखा झज्जर के बहू गांव की रहने वाली थी। वहीं गिरफ्तार किया गया आरोपी मंजीत भी उसी गांव का है। आरोपी प्रेमी ने ही महिला की हत्या की है। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला कि आरोपी ने महिला की हत्या इसलिए की क्योंकि वह किसी दूसरे व्यक्ति से फोन पर करती थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!