नग्न अवस्था में नहर से मिला बुजुर्ग महिला का शव,  हाथ में मिला पर्स... जांच में जुटी पुलिस

Edited By Isha, Updated: 10 May, 2025 06:49 PM

the body of an elderly woman was found naked in the canal

शहर से लगभग 2 किलोमीटर दूर भाखड़ा नहर के 14 नंबर पुल के पास दोपहर 2 बजे एक बुजुर्ग महिला का शव बरामद हुआ। मृतका की पहचान नहीं हो सकी है जिसके बाद सूचना पाकर पुलिस पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।

टोहाना (सुशील):  शहर से लगभग 2 किलोमीटर दूर भाखड़ा नहर के 14 नंबर पुल के पास दोपहर 2 बजे एक बुजुर्ग महिला का शव बरामद हुआ। मृतका की पहचान नहीं हो सकी है जिसके बाद सूचना पाकर पुलिस पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। 

सहारा रेस्क्यू टीम टोहाना के प्रधान नवजोत सिंह ढिल्लों ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि भाखड़ा नहर में एक महिला का शव तैरता हुआ जा रहा है। सूचना मिलते ही संस्था के सदस्य   एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे। टीम ने चंडीगढ़ रोड चौकी थाना पुलिस की मौजूदगी में शव को नहर से बाहर निकाला। शव नग्न अवस्था में था जिस पर पिस्ता (घिया) रंग का सूट और सफेद रंग की चुन्नी मिली। महिला के हाथ में एक पर्स मिला, जिसमें कुछ पैसे और दवाइयां रखी हुई थीं। दोनों हाथों में एक-एक कड़ा और एक हाथ पर काला धागा बंधा हुआ था।  मृतक की लंबाई लगभग 5 फीट 2 इंच और उम्र करीब 75 वर्ष अनुमानित की गई है। 

प्राथमिक जांच में शव लगभग एक दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में 72 घंटे के लिए शिनाख्त हेतु रखा गया है। चंडीगढ़ रोड चौकी इंचार्ज पवन कुमार ने बताया कि बुजुर्ग महिला की पहचान के लिए इश्तेहार जारी कर दिया गया है यदि निर्धारित समय तक शिनाख्त नहीं हो पाती है तो पोस्टमार्टम के बाद सामाजिक संस्था की सहायता से धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार अंतिम संस्कार किया जाएगा।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!