पुलिस की गाड़ी को टक्कर मारने वाले आरोपी हुआ गिरफ्तार, गश्त के दौरान दिया था वारदात को अंजाम
Edited By Ajay Kumar Sharma, Updated: 03 Mar, 2023 09:03 PM

थाना बापौली क्षेत्र के अंतर्गत गांव मतरौली में खोजकीपुर मोड़ पर बीती देर सांय गश्त के दौरान पुलिस की गाड़ी को टक्कर मारने वाले आरोपी गिरफ्तार हुआ है।
पानीपत(सचिन): थाना बापौली क्षेत्र के अंतर्गत गांव मतरौली में खोजकीपुर मोड़ पर बीती देर सांय गश्त के दौरान पुलिस की गाड़ी को टक्कर मारने वाले आरोपी गिरफ्तार हुआ है। उसकी पहचान मोनू उर्फ गलूरी पुत्र मांगेराम निवासी हथवाला समालखा के रूप में हुई है। उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के साथ मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश कर एक दिन की रिमांड पर लिया गया है।
इस मामले की जानकारी देते हुए सब इंस्पेक्टर महाबीर सिंह ने बताया कि उनकी टीम साय गश्त के दौरान गांव मतरौली में खोजकीपुर मोड़ पर मौजूद थे। इसी दौरान गांव खोजकीपुर की तरफ से एक ट्रैक्टर ट्राली रेत से भरी हुई आते दिखाई दी। पुलिस टीम ने सरकारी गाड़ी से नीचे उतरकर ट्रैक्टर चालक को रोकने का इशारा किया। ट्रैक्टर चालक ने जान से मारने की नियत से गाड़ी में सीधी टक्कर मार दी। इस दौरान पुलिसकर्मी ने गेहूं के खेत में कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई। मुख्य सिपाही संदीप ने भागकर चालक एसपीओ नाहर सिंह को गाड़ी से निकाला। आरोपी ट्रैक्टर को चलता हुआ छोड़कर मौके से भागने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए मौके पर ही आरोपी युवक को काबू कर लिया।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
Related Story

इंसानियत शर्मसार; यमुनानगर में 13 वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में 75 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार,...

हरियाणा में बड़ा हादसा, हर्ष फायरिंग दौरान गोली लगने से दिल्ली पुलिस के जवान की मौत, 2 लोगों पर लगा...

फरीदाबाद : नशा करने से रोका तो पुजारी के सिर पर पर मारा सिलबट्टा, मौके पर तोड़ा दम; 27 दिन बाद...

फरीदाबाद पुलिस का बड़ा एक्शन, बाइक चोरी के 3 गैंग का पर्दाफाश कर 6 आरोपी किए गिरफ्तार, 20 बाइक बरामद

रोहतक पुलिस का बड़ा एक्शन, सांपला फ्लाईओवर के नीचे डेढ़ करोड़ का गांजा पकड़ा, 2 आरोपी गिरफ्तार

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड: पुलिस ने एक और आरोपी को दबोचा, सोनीपत का रोहित गिरफ्तार

Rewari में गड्ढे से बचने के प्रयास में कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत से गम में डूबा परिवार

बराड़ा में नशे में धुत कार चालक का तांडव, बाइक को टक्कर मारने के बाद ई-रिक्शा से भिंड़त...5 लोग घायल

हरियाणा में भयानक हादसा, गणपति विसर्जन से लौट रहे युवकों को पिकअप ने मारी टक्कर... 2 की मौत

फरीदाबाद : NHPC के पास पानी के टैंकर ने स्कूटी को मारी टक्कर, महिला की मौत...सहकर्मी भी घायल; चालक...