Edited By Yakeen Kumar, Updated: 10 Oct, 2025 08:00 PM

हरियाणा सरकार अब राज्य की तहसीलों को आधुनिक स्वरूप देने जा रही है।
चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार अब राज्य की तहसीलों को आधुनिक स्वरूप देने जा रही है। इसी दिशा में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल की अध्यक्षता में सचिवालय में मॉडर्न तहसील परियोजना पर एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें वरिष्ठ अधिकारियों और विभिन्न हितधारकों ने भाग लिया।
परियोजना का मुख्य उद्देश्य तहसील कार्यालयों को डिजिटल सुविधाओं, अत्याधुनिक तकनीक और नागरिक-अनुकूल सेवाओं से लैस करना है, ताकि आम लोगों को पारदर्शी, त्वरित और सरल सेवाएं मिल सकें। मंत्री गोयल ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार "विकसित हरियाणा-2047" के विजन को साकार करने की दिशा में प्रशासनिक सुधारों पर विशेष ध्यान दे रही है।
कैफेटेरिया जैसी सुविधाएं होंगी
उन्होंने बताया कि इस परियोजना के तहत तहसीलों में कैफेटेरिया, प्रतीक्षालय और आधुनिक कार्य प्रणालियाँ स्थापित की जाएंगी। बैठक में शामिल हितधारकों के सुझावों को परियोजना में समायोजित किया जाएगा। प्रारंभिक चरण में कुछ तहसीलों को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में चुना जाएगा और जल्द ही इसके लिए टेंडर जारी किए जाएंगे।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)