Panipat: प्यार की राह में रोड़ा बन रहा था परिवार, किशोरी ने कर दिया ये कांड

Edited By Manisha rana, Updated: 13 Jun, 2025 11:38 AM

teenage girl absconded from home in panipat after feeding drugs family members

पानीपत जिले की महादेव कॉलोनी में करीब 17 साल की नाबालिग किशोरी रात के खाने में परिवार को नशीला पदार्थ ख़िलाकर आधी रात को ही घर से फरार हो गई।

पानीपत (सचिन शर्मा) : पानीपत जिले की महादेव कॉलोनी में करीब 17 साल की नाबालिग किशोरी रात के खाने में परिवार को नशीला पदार्थ ख़िलाकर आधी रात को ही घर से फरार हो गई। परिवार जब सुबह 10 बजे तक भी नहीं उठा तो पड़ोसी ने घर जाकर देखा परिवार के सभी 3 सदस्य बेसुध हालात में पड़े हुए थे। पड़ोसी ने उठाया और पूछा क्या हुआ तो पता चला कि परिवार 3 सदस्यों की तबियत बिगड़ी हुई है जिनको तुरन्त पानीपत के सिविल अस्पताल ले जाया गया। 

डॉक्टरों ने बताया कि तीनों ने नशीला पदार्थ खाया है। नशीला पदार्थ खाने से किशोरी के पिता और 2 भाइयों की तबीयत खराब है जिनका पानीपत के सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है, हालांकि समय पर अस्पताल पहुंचने की वजह से तीनों की हालत फिलहाल स्टेबल है। किशोरी के पिता ने बताया कि उन्होंने रात को आलू की सब्जी के साथ रोटियां खाई थी जबकि बेटों ने आमलेट खाया था। आशंका है बेटी ने रात के खाने में कोई नशीला पदार्थ मिला दिया। उन्होंने बताया कि बेटी रात से घर पर भी नहीं है। किशोरी के पिता ने बताया कुछ दिन पहले बेरी वाली मस्जिद के पास के एक लड़के के साथ उसे देखा था। लड़के को लड़की से दूर रहने की हिदायत दे दी थी। उन्हें लगता है कि बेटी को उसी लड़के ने बहकाकर  नशीला पदार्थ खिलाया है और बेटी को वही लड़का बहकाकर कहीं ले गया है। फिलहाल परिवार के तीनों लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है और किशोरी का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। वहीं सिविल अस्पताल की तरफ से मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले में अस्पताल पहुंचकर परिवार से पूछताछ कर रही है हालांकि खबर लिखे जाने तक परिवार ने अभी तक कोई शिकायत थाने में नहीं दी है।

वहीं पड़ोसी ने बताया कि कबीर सुबह 6:00 बजे दुकान खोल लिया करता था लेकिन सुबह 10:00 बजे तक जब कबीर नीचे दुकान पर नहीं आया तो उन्हें शक हुआ और वह ऊपर जाकर देखने गया तो देखा कि परिवार के दो बच्चों और कबीर की तबीयत खराब है। जिनको उन्होंने उठाया और पानीपत के सिविल अस्पताल में लेकर पहुंचा। पड़ोसी ने बताया कि खाने में नशीला पदार्थ बेटी ने या उसके साथ जिस लड़के ने उसको बहकाया है उन दोनों ने मिलकर मिलाया है। फिलहाल  जांच जारी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!