तंवर ने हुड्डा पर कसा तंज, कहा- पुत्र मोह में हुआ कांग्रेस का सत्यानाश

Edited By Shivam, Updated: 06 Oct, 2019 07:02 PM

tanwar lashed out at hooda saying congress annihilation in son s fascination

बीते दिन कांग्रेस पार्टी को अलविदा कहने के बाद पार्टी के पूव प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने भूपेन्द्र सिंह हुड्डा पर उनके ही गढ़ में आकर तंज कसा है। तंवर ने कहा कि पुत्र मोह में हरियाणा कांग्रेस का सत्यानाश हुआ है। उन्होंने कहा कि हमने पार्टी के लिए...

रोहतक(दीपक भारद्वाज): बीते दिन कांग्रेस पार्टी को अलविदा कहने के बाद पार्टी के पूव प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने भूपेन्द्र सिंह हुड्डा पर उनके ही गढ़ में आकर तंज कसा है। तंवर ने कहा कि पुत्र मोह में हरियाणा कांग्रेस का सत्यानाश हुआ है। उन्होंने कहा कि हमने पार्टी के लिए दिनरात काम किया है, लेकिन अब कांग्रेस का नाश करने वालों के खिलाफ चुनाव प्रचार करेंगे। तंवर का कहना है कि गढ़ी सांपला किलोई में भी चुनाव अभियान चलाएंगे।

तंवर ने ये भी कहा कि वे सभी पार्टियों के अच्छे लोगों के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। इशारों में तंवर ने कहा कि किसी ने उन्हें सुदर्शन चक्र दे दिया है, जो कांग्रेस का विनाश करने वालों के खिलाफ चलेगा। हुड्डा पर इशारों में प्रहार करते हुए कहा कि गढ़ी सांपला किलोई में जाकर देखेंगे, हाल कैसा है जनाब का?

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!