स्वराज इंडिया पार्टी ने किया राम रहीम की पैरोल का विरोध, जेल पहुंच सौंपा ज्ञापन

Edited By Isha, Updated: 07 Aug, 2019 06:39 PM

swaraj india party opposes ram rahim s parole memorandum handed over to jail

पिस्ट बाबा गुरमीत राम रहीम सिंह इंसा की ओर से लगातार पैरोल की सिफारिश की जा रही है। हालही मे स्वराज इंडिया पार्टी राम रहीम की पैरोल की अर्जी का विरोध किया है। पार्टी के कार्यकत्ताओँ ने जेल पहुंच इस संबंध में ज्ञापन भी सौंपा। कार्य

रोहतक(दीपक): रेपिस्ट बाबा गुरमीत राम रहीम सिंह इंसा की ओर से लगातार पैरोल की सिफारिश की जा रही है लेकिन उसकी ये ख्वाहिश हर बार पूरी नहीं हो पाती वहीं आज स्वराज इंडिया पार्टी राम रहीम की पैरोल की अर्जी का विरोध किया है। पार्टी के कार्यकत्ताओँ ने जेल पहुंच इस संबंध में ज्ञापन भी सौंपा। इस दौरान भारी पुलिस बल भी तैनात की गई थी तांकि कोई अनहोनी घटना न हो।   कार्यकर्ताओं ने कहा कि कट्टर अपराधी को पैरोल नही दी जा सकती। उन्होंने कहा कि राम रहीम को पैरोल नहीं दी जानी चाहिए। 

गौरतलब है कि राम रहीम के लिये कल भी एक बार फिर पैरोल की मांग की गई थी  लेकिन इस बार पैरोल की मांग राम रहीम ने नहीं बल्कि उसकी पत्नी ने की है। बाबा के लिए पैरोल की मांग करते हुए उसकी पत्नी ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। याचिका में कहा गया था कि राम रहीम की मां बीमार है। वह इलाज नहीं करवा रही हैं। गुरमीत राम रहीम की मां का कहना है कि जब तक उसका बेटा उसके पास नहीं होगा वो इलाज नहीं करवाएंगी।  

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!