रेवाड़ी: दोस्त की हत्या के शक में दोस्त बनाकर की हत्या, दोनों आरोपी काबू

Edited By Manisha rana, Updated: 13 Jun, 2022 04:48 PM

suspicion of friend s murder murdered by making friend both accused arrested

प्रदेश में आए दिन हत्या के मामले लगातार सामने आ रहे है जहां रेवाड़ी जिले में दो युवकों ने पहले एक व्यक्ति को अपना दोस्त बनाया फिर घर से दूर ले जाकर उसकी हत्या...

रेवाड़ी : प्रदेश में आए दिन हत्या के मामले लगातार सामने आ रहे है जहां रेवाड़ी जिले में दो युवकों ने पहले एक व्यक्ति को अपना दोस्त बनाया फिर घर से दूर ले जाकर उसकी हत्या कर दी। इस हत्याकांड में पुलिस ने दोनों आरोपियों को काबू कर लिया है। 

बताया जा रहा है कि 10 जून की रात रेवाड़ी शहर से सटे गांव गोकलगढ़ निवासी दीपक को उसका दोस्त गांव गोकलगढ़ निवासी विपिन उर्फ जीवन और शहबाजपुर खालसा निवासी हनीश उर्फ हन्नी अपने साथ बाइक पर बैठाकर घर से लेकर गए थे। जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसके मोबाइल पर फोन किया, लेकिन फोन बंद मिला।

वहीं 11 जून को दीपक का शव उसके गांव से 8 किलोमीटर दूर गांव कालाका में स्थित बंद पड़ी फैक्ट्री में मिला। उसकी गर्दन पर तेजधार हथियार के निशान थे। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरु की तो पता चला कि उसकी हत्या उसके दोस्तों ने ही की है।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि छह महीने पहले उनके दोस्त की हत्या हुई थी। उन्हें शक था कि मृतक दीपक इसमें शामिल था, इसलिए उन्होंने हत्या की वारदात को अंजाम दिया। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!