सोहना में स्वीमिंग पूल में डूबने से छात्र की मौत, पार्टी करने दिल्ली से दोस्तों संग आया था युवक
Edited By Ajay Kumar Sharma, Updated: 20 Mar, 2023 08:04 PM

शहर में दोस्तों के साथ भोंडसी जेल रोड पर बने ग्रीन ऑर्चिड फार्म हाउस में वीकेंड पार्टी करने के लिए आए एक छात्र की स्वीमिंग पूल में नहाने से मौत हो गई।
सोहना(सतीश): शहर में दोस्तों के साथ भोंडसी जेल रोड पर बने ग्रीन ऑर्चिड फार्म हाउस में वीकेंड पार्टी करने के लिए आए एक छात्र की स्वीमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई। उसकी पहचान दिल्ली के आनंद नगर निवासी ईशान अग्रवाल के रूप में हुई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मृतक के पिता की शिकायत पर फॉर्म हाउस प्रबंधन के खिलाफ लापरवाही करने का मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
बता दें कि भोंडसी के जेल रोड पर बने ऑर्चिड फार्म हाउस में शनिवार को 30 से 40 छात्रों का एक ग्रुप दिल्ली के पीतमपुरा की गुरु गोविंद सिंह कॉलेज ऑफ कॉमर्स से यहां पार्टी करने आए थे। इस दौरान कई दोस्त स्वीमिंग पूल में नहाने चले गए। वहीं नहाते समय ईशान पूल में डूब गया, जिसे बाकी छात्रों ने बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया,जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। जिसके बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
Related Story

'यमदूत' बना कंटेनर: सोहना में बेकाबू वाहन ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, सेवानिवृत्त जेई और पत्नी...

मामूली कहासुनी का दर्दनाक अंत ; सोहना में अचानक चक्कर खाकर गिरी महिला की अस्पताल में मौत,...

भिवानी में सनसनीखेज मर्डर...युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या, दोस्त के साथ घर लौट रहा था मृतक

दिल्ली की युवती से दोस्ती कर युवक ने गुड़गांव बुलाकर किया रेप, केस दर्ज

फरीदाबाद में बी टेक छात्रा पर जर्मन शेफर्ड का हमला; कमर और बाजू पर काटा...घटना का CCTV फुटेज आया...

हिसार में सनसनीखेज हत्याकांड, युवक के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर उतारा मौत के घाट; 4 युवकों पर हत्या...

अनियंत्रित थार पेड़ से टकराकर पलटी, रोहतक के साहिल की मौत... दोस्त PGI में जिंदगी से लड़ रहा जंग

4 साल में 7वीं बार धंसा सोहना एलिवेटेड रोड,- एक महीने पहले ही मरम्मत के बाद दोबारा खोला गया था रोड

मानसिक रूप से परेशान युवक बहन से मिलने आया, फिर उठा लिया ये खौफनाक कदम

"बेटी की मौत सड़क हादसा नहीं, हत्या हुई", 10 महीने से न्याय की गुहार लगा रहे पिता, अब कमेटी करेगी...