यमुनानगर में दर्दनाक हादसा, डूबने से 5 साल के बच्चे की मौत

Edited By Manisha rana, Updated: 26 Jan, 2026 04:41 PM

tragic accident in yamunanagar 5 year old boy dies due to drowning

खारवन रोड स्थित एक ईंट भट्ठे पर बने पानी से भरे गड्ढे में डूबने से 5 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। बच्चा शनिवार शाम से लापता था जिसकी तलाश में परिजन पूरी रात भटकते रहे। रविवार सुबह उसका शव गड्ढे में मिला।

यमुनानगर : खारवन रोड स्थित एक ईंट भट्ठे पर बने पानी से भरे गड्ढे में डूबने से 5 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। बच्चा शनिवार शाम से लापता था जिसकी तलाश में परिजन पूरी रात भटकते रहे। रविवार सुबह उसका शव गड्ढे में मिला। 

मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी साहिल (5) हुई है। साहिल के माता-पिता ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते हैं और वहीं रह रहे थे। मृतक के पिता शौकीन ने बताया कि शनिवार शाम करीब 4 बजे साहिल भट्ठे के आसपास खेल रहा था तभी अचानक वह लापता हो गया। उसे पूरी रात भट्ठे वा आसपास के क्षेत्रों में ढूंढते रहे लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। रविवार सुबह तलाश दौरान एक ग्रामीण ने भट्ठे के पास बने गड्ढे में शव तैरता हुआ देखा। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। बताया गया कि यह गड्ढा करीब 7 से 8 फुट गहरा था जिसमें पानी भरा हुआ था। इसी गड्ढे में साहिल का शव मिला। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!