Edited By Manisha rana, Updated: 31 Jan, 2026 11:28 AM

गुरू रविदास महाराज की 649 वीं जयंती पर आज कुरूक्षेत्र में राज्य स्तरीय कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सैनी, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल शिरकत करेंगे।
कुरुक्षेत्र (रणदीप) : गुरू रविदास महाराज की 649 वीं जयंती पर आज कुरूक्षेत्र में राज्य स्तरीय कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सैनी, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल शिरकत करेंगे। यह कार्यक्रम पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार की अध्यक्षता में होगा। कुरूक्षेत्र के उमरी में राज्य स्तरीय समारोह होगा। वहीं कई मंत्री विधायक भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
बताया जा रहा है कि कार्यक्रम के लिए जिला प्रशासन तैयारियां पूरी कर चुका है। समारोह स्थल को 10 सेक्टर में बांटा गया है। हर सेक्टर के लिए अलग नोडल अधिकारी नियुक्त है। इसके अलावा पुलिस प्रशासन ने समारोह और अन्य लोगों के लिए अलग-अलग रूट प्लान तैयार किया है, ताकि ट्रैफिक व्यवस्था बनी रहे।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)