धर्मनगरी में भक्तों के लिए तिरुपति मंदिर के खुले कपाट, सुबह 6 से रात 9 बजे तक करें दर्शन (VIDEO)

Edited By Nisha Bhardwaj, Updated: 02 Jul, 2018 10:10 AM

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में आंध्र प्रदेश की तर्ज पर श्री वेंकटेश्वर स्वामी तिरुपति बालाजी मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। अब उतर भारत के लोगों को आंध्रप्रदेश जाने की जरुरत नहीं रहेगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कुरुक्षेत्र में पूजा...

कुरुक्षेत्र (रणदीप रोड): हरियाणा के कुरुक्षेत्र में आंध्र प्रदेश की तर्ज पर श्री वेंकटेश्वर स्वामी तिरुपति बालाजी मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। अब उतर भारत के लोगों को आंध्रप्रदेश जाने की जरुरत नहीं रहेगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कुरुक्षेत्र में पूजा अर्चना कर मंदिर का विधिवत लोकार्पण किया। आंध्रप्रदेश के विद्वान श्रीनिवासा ने दक्षिण भारत की परंपरानुसार पूजा करवा भगवान श्री वेंकेटेश्वर का चरणामृत व प्रसाद दिया। मंदिर में भगवान श्री वेंकेटेश्वर स्वामी के साथ देवी महालक्ष्मी, देवी भूदेवी के दो मंदिर बनाए हैं। मंदिर को सुबह 6 बजे से लेकर रात्रि 9 बजे तक श्रद्धालुओं के लिए खुला रखा जाएगा।
PunjabKesari
मंदिर पर करीब 34 करोड़ रुपए खर्च किया जाना है जिसमें से 18 करोड़ खर्च किए जा चुके हैं। मंदिर के निर्माण के लिए 1,500 टन पत्थर तमिलनाडू से मंगवाया गया है। प्रसाद के लिए लड्डू भी विशेष विमान से लाए गए जो वी.आई.पी. अौर अन्य लोगों को प्रसाद में दिए गए। 
PunjabKesari
इस दौरान मुख्य द्वारों को बंद कर दिया जिस कारण श्रद्धालु मंदिर परिसर में पहुंच नहीं पाए। सुरक्षा के लहजे से उन्हें मंदिर परिसर में प्रवेश करने नहीं दिया जिस कारण श्रद्धालुओं को बिना दर्शनों के वापस जाना पड़ा। लेकिन आज से भक्तजन सुबह 6 से रात 9 बजे तक दर्शन कर सकेंगे। मंदिर में पूजन के लिए मुख्यमंत्री व अन्य वी.आई.पी. जा रहे थे तो जब उनके काफिले के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर जाने लगे तो सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें रोक लिया और अंदर नहीं जाने दिया। इसी तरह कई अन्य वी.आई.पी. बाहर ही खड़े रह गए। 
PunjabKesari
लोकार्पण के अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ब्रहमसरोवर के निकट श्री तिरुपति बालाजी मंदिर कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर टीटीडी द्वारा आंध्र प्रदेश के श्री तिरुपति बालाजी मंदिर की तरह हू-ब-हू मंदिर की स्थापना कर दी गई है। इस मंदिर के लिए कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की तरफ से 5.52 एकड़ जमीन ट्रस्ट को मंदिर बनाने के लिए दी है। उन्होंने कहा कि इस मंदिर में भगवान श्री विष्णु के साथ-साथ दो अन्य मंदिर भी बनाए जाएंगे। इस मंदिर के प्रोजैक्ट पर 34 करोड़ रुपए खर्च किया जाएगा, जिसमें से अब तक 18 करोड़ रुपए खर्च किया जा चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि तिरुपति बालाजी मंदिर पर्यटकों के आर्कषण का केंद्र बनेगा और धर्मनगरी  कुरुक्षेत्र अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पर्यटन के साथ-साथ अपना धार्मिक परचम भी लहराएगी।

इस अवसर पर हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्ण बेदी, थानेसर विधायक सुभाष सुधा, ए.सी.एस. टी.वी.एस.एन. प्रसाद, आंध्र प्रदेश सरकार के आई.ए.एस. आफिसर आयुक्त प्रवीण प्रकाश, डी.सी. डा. एस.एस. फुलिया, एस.पी. अभिषेक गर्ग, जि.प. चेयरमैन गुरदयाल सुनहेड़ी, ब्लाक समिति के चेयरमैन देवी दयाल शर्मा भी उपस्थित थे। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!