खेलो इंडिया-2021 में बेहतर व्यवस्थाओं के लिए खेल मंत्री पहुंचे असम

Edited By vinod kumar, Updated: 15 Oct, 2020 09:24 PM

sports minister sandeep singh reaches assam

हरियाणा को वर्ष 2021 के खेलो इंडिया की मेजबानी मिली है। लिहाजा मेजबानी मिलते ही सूबे के खेल मंत्री संदीप सिंह ने खेलो इंडिया की तैयारियां शुरू कर दी हैं। पंचकूला में खेल संसाधनों को दुरूस्त किया जा रहा है, तो खेल विभाग के तमाम अधिकारी तैयारियों में...

चंडीगढ़ (धरणी): हरियाणा को वर्ष 2021 के खेलो इंडिया की मेजबानी मिली है। लिहाजा मेजबानी मिलते ही सूबे के खेल मंत्री संदीप सिंह ने खेलो इंडिया की तैयारियां शुरू कर दी हैं। पंचकूला में खेल संसाधनों को दुरूस्त किया जा रहा है, तो खेल विभाग के तमाम अधिकारी तैयारियों में जुटे हुए हैं। तैयारियों को बेहतर बनाने के लिए खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह असम पहुंचे। उन्होंने असम में खेलो इंडिया को लेकर की गई खेल व्यवस्थाओं का अवलोकन किया, क्योंकि वर्ष 2020 में 18 से 30 जनवरी तक असम में खेलो इंडिया का तीसरा चरण आयोजित हुआ था।

असम दौरे के दौरान गुरुवार को खेल मंत्री संदीप सिंह ने खेलो इंडिया-2021 की तैयारी को लेकर ऑल असम टेनिस एसोसिएशन की ओर से खेलो इंडिया 2020 के दौरान प्रयोग किए गए टेनिस ग्राउंड का अवलोकन किया। यहां टेनिस ग्राउंड में खिलाड़ियों को दी जाने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। ताकि आगामी चरण में हरियाणा बेहतर व्यवस्था बना सके। इसके बाद खेल मंत्री ने जिमनास्टिक और वेटलिफ्टिंग खिलाड़ियों से मुलाकात की और भोगेश्वरी फुकानानी इनडोर स्टेडियम दिसपुर गुवाहाटी का दौरा किया। 

PunjabKesari, haryana

खेल मंत्री ने गुवाहाटी में स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के रीजनल सेंटर का भी दौरा किया। उन्होंने यहां बॉक्सिंग, फुटबाल व जूडो समेत कई खेलों की जानकारी हासिल की। क्योंकि इस सेंटर में खेलो इंडिया प्रतियोगिता का आयोजन किया था। इस बारे खेल राज्यमंत्री ने कहा कि असम दौरे का उद्देश्य वहां खेलो इंडिया के दौरान की गई खेल व्यवस्थाओं को जानना है। 

खेल अधिकारियों से बातचीत की गई। ताकि व्यवस्था को ओर बेहतर बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया-2021 की हरियाणा को मेजबानी मिली है। लिहाजा मेजबानी में हरियाणा कोई कमी नहीं छोड़ेगा। हर खिलाड़ी, कोच और प्रतिभागी यहां से सुनहरी याद लेकर जाएगा। यही नहीं उनका प्रयास रहेगा कि हरियाणा की मेजबानी सबसे बेहतर हो। ताकि दूसरे प्रदेश भी आगामी खेलो इंडिया अभियान के दौरान अनुसरण करें।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!