हरियाणा के सियासी लालों की विशेष पहनावे से रही है पहचान

Edited By Isha, Updated: 16 Oct, 2019 11:56 AM

special dress of political lal in haryana has been identified

हरियाणा की राजनीति के पन्ने लालों के किस्से-कहानियों से अटे पड़े हैं, वहीं प्रदेश के लालों का अपना-अपना अंदाज और खास वेशभूषा भी रही है, जिसकी वजह से उनकी एक खास पहचान थी। मसलन चौ

डेस्क (संजय अरोड़ा): हरियाणा की राजनीति के पन्ने लालों के किस्से-कहानियों से अटे पड़े हैं, वहीं प्रदेश के लालों का अपना-अपना अंदाज और खास वेशभूषा भी रही है, जिसकी वजह से उनकी एक खास पहचान थी। मसलन चौ. देवीलाल धोती-कुत्र्ते के साथ हरे रंग की पगड़ी पहनते थे,बंसीलाल सिर पर गांधी टोपी धारण करते थे तो भजनलाल एक खास तरह की चमड़े की रंगीन जूती पहनते थे। हरियाणा की सियासत के चौथे लाल वर्तमान मुख्यमंत्री मनोहर लाल नरेंद्र मोदी जैसा पहनावा पहनना पसंद करते हैं।

चौ. देवीलाल
2 बार देश के उपप्रधानमंत्री एवं 2 बार हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे। 6 फीट 2 इंच कद-काठी वाले देवीलाल का पहनावा साधारण था। वह सफेद धोती-कुत्र्ता पहना करते थे। पैरों में सफेद मोजे और सफेद जूती पहनते थे। उनको चमड़े से एलर्जी थी, इसलिए वे कपड़े की जूती पहनते थे। देवीलाल ज्यादातर सिर पर हरे रंग की पगड़ी धारण करते थे। अपने उम्र के अंतिम दिनों में वह लकड़ी की देसी छड़ी भी रखा करते थे। सर्दियों के मौसम में वह घरेलू स्वैटर या फिर वास्केट पहना करते थे। सर्दियों में कभी-कभार वह साधारण टोपी भी पहनते थे।

चौ. बंसीलाल
हरियाणा की सियासत में अपने तल्ख अंदाज के लिए प्रसिद्ध थे और अपने खास पहनावे के 
लिए भी मशहूर थे। 4 बार मुख्यमंत्री रहे व केंद्र में 2 बार मंत्री रहे बंसीलाल साधारण कुर्ता-पायजमा पहनते थे। सिर पर वह ज्यादातर गांधी टोपी पहनते थे। सर्दियों में वह कुत्र्ते के ऊपर लांग कोट पहनते थे। बंसीलाल ज्यादातर पैरों में जूती ही पहनते थे। वह इंदिरा गांधी व उनके बेटे संजय गांधी के विश्वासपात्रों में शामिल थे।

चौ. भजनलाल
3 बार हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे और एक बार केंद्र में मंत्री भी रहे। उनका पहनावा भी अपने-आप में खास था। वह अपने गृह इलाके आदमपुर में प्रचलित साधारण धोती और कुर्ता पहनते थे। सर्दियों में कुर्ते के ऊपर पूरी बाजू की वास्केट धारण करते थे। पैरों में खास किस्म की रंगीन जूती पहनते थे। वह साधारण कॉटन की धोती के साथ सिल्क के व मांड लगे कुर्ते पहनते थे।

चौथे लाल का पहनावा भी है खास
प्रदेश की राजनीति में चौथे लाल के रूप में मनोहर लाल खट्टर का नाम आता है। इनका पहनावा भी अलग तरह का है और काफी हद तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह है। मनोहर लाल मोदी की तरह चूड़ीदार पायजामा एवं साधारण कुर्ता पहनते हैं परंतु दूसरे लालों की तुलना में वह सफेद रंग की बजाय अधिकतर रंगीन कुर्ते पहनाना पसंद करते हैं। खास बात यह है कि सर्दी हो या गर्मी वह ‘जैकेट’ जरूर पहनते हैं। पैरों में वह कपड़े व चमड़े के बने हुए साधारण जूते पहनते हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!