मुख्यमंत्री मनोहर के उदारता से नाबालिग का बना विशेष बीपीएल कार्ड (VIDEO)

Edited By Shivam, Updated: 23 Jul, 2019 10:32 PM

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के दिल में गरीबों के प्रति उदारता और संवेदनशीलता का एक और अद्भुत उदाहरण उस समय सामने आया जब उनके हस्तक्षेप से जाटूसाना जिला रेवाड़ी का नाबालिग बच्चा रितिक विशेष बीपीएल कार्डधारक...

चण्डीगढ़ (ब्यूरो): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के दिल में गरीबों के प्रति उदारता और संवेदनशीलता का एक और अद्भुत उदाहरण उस समय सामने आया जब उनके हस्तक्षेप से जाटूसाना जिला रेवाड़ी का नाबालिग बच्चा रितिक विशेष बीपीएल कार्डधारक बन गया।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप से रितिक हरियाणा का पहला ऐसा नाबालिग हो गया है जिसका विशेष बीपीएल कार्ड बनाया गया है। गत 13 जुलाई को रितिक का यह मामला सामने आया था, जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए रेवाड़ी के उपायुक्त ने इस बच्चे को बुलाकर राशन कार्ड की कार्रवाई को पूरा कराया। इससे पहले राशनकार्ड बनाने को लेकर आ रही तकनीकी दिक्कतों को लेकर उपायुक्त ने मुख्यमंत्री कार्यालय को स्थिति से अवगत कराया था। 

इस पर, मुख्यमंत्री ने संज्ञान लेते हुए स्पेशल केस बनाकर संबंधित विभाग को तुरंत प्रभाव से कार्रवाई कर राशन कार्ड बनाने के आदेश दिए। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!