Edited By Yakeen Kumar, Updated: 20 Feb, 2025 09:01 PM

हरियाणा विधान सभा के अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को बधाई और उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी हैं। कल्याण ने कहा कि हरियाणा की बेटी रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री बनी हैं।
चंडीगढ़ (चंद्र शेखर धरणी) : हरियाणा विधान सभा के अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को बधाई और उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी हैं। कल्याण ने कहा कि हरियाणा की बेटी रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री बनी हैं। उनके इस पद चयन होने से हरियाणावासियों को गौरव की अनुभूति हो रही है।
उन्होनें कहा कि उनके नेतृत्व में दिल्ली के विकास और समृद्धि की नई उम्मीदें जगी हैं। हम आशा करते हैं कि वह अपने कार्यकाल में जनता की अपेक्षाओं पर खरी उतरेंगी और राजधानी को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगी।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)