National Athletics: सोनीपत की भारती ने जीता सिल्वर, 800 मीटर के फाइनल में पहुंचे हरियाणा के दो धावक

Edited By Isha, Updated: 26 Jun, 2026 10:39 AM

sonipat s daughter shines at national senior athletic

भुवनेश्वर में चल रही 65वीं नेशनल इंटर स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सोनीपत की भारती ने रजत पदक जीता। उन्होंने महिलाओं की 5,000 मीटर दौड़ में यह उपलब्धि हासिल की। सोनीपत की भारती

चंडीगढ़: भुवनेश्वर में चल रही 65वीं नेशनल इंटर स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सोनीपत की भारती ने रजत पदक जीता। उन्होंने महिलाओं की 5,000 मीटर दौड़ में यह उपलब्धि हासिल की। सोनीपत की भारती ने 16 मिनट 17.10 सेकंड का समय निकालकर दूसरा स्थान प्राप्त किया।

एथलेटिक्स हरियाणा के महासचिव प्रदीप मलिक ने बताया कि स्पर्धा में हिमाचल प्रदेश की सीमा ने 16 मिनट 11.04 सेकंड के साथ स्वर्ण पदक जीता। महाराष्ट्र की रवीना गायकवाड़ ने 16 मिनट 32.92 सेकंड के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया।

मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ के अनुसार, चैंपियनशिप में हरियाणा के लगभग 70 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। भिवानी के कृष्ण कुमार और हिसार के सोमनाथ चौहान 800 मीटर स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे। देशभर से केवल 15 खिलाड़ियों ने इस फाइनल में जगह बनाई है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!