सोनीपत में ढाबा संचालक की छाती में गोली मारकर हत्या, आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर परिजनों ने NH-44 किया जाम

Edited By Harman, Updated: 24 Aug, 2026 01:47 PM

sonipat hotel owner murder nh 44 jam

हरियाणा के सोनीपत से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। यहां एक मामूली कहासुनी में ढाबा संचालक की छाती में गोली मारकर हत्या कर दी गई।

सोनीपत (सुशील मोर)  : हरियाणा के सोनीपत से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। यहां एक मामूली कहासुनी में ढाबा संचालक की छाती में गोली मारकर हत्या कर दी गई।घटना से आक्रोशित​​​​​​ परिजनों ने कुंडली बॉर्डर नेशनल हाईवे 44 को जाम किया। नरेंद्र के शव को लेकर नेशनल हाईवे 44 पर ग्रामीण बैठ गए है। परिवार के लोगों का कहना जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी तब तक हाईवे जाम रहेगा।

PunjabKesari

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान नरेंद्र खत्री के रुप में हुई है। बताया जा रहा है कि ढाबे के कर्मचारी ने तेज रफ्तार स्कूटी चलाने पर टोक दिया। इसी बात पर मामले ने उग्र रुप धारण कर लिया। युवकों ने कर्मचारी को पीटना शुरु कर दिया। बीच बचाव कराने आए ढाबा संचालक की छाती में एक युवक ने गोली मार दी, जिससे मौके पर उसकी मौत हो गई।वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंचकर कुंडली थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। बताया जा रहा है कि मृतक की 6 साल पहले शादी हुई थी और उसके दो बच्चे है। 

PunjabKesari
वहीं घटना को लेकर परिजनों मे आक्रोश है। परिजनों ने कुंडली बॉर्डर नेशनल हाईवे 44 को जाम किया। नरेंद्र के शव को लेकर नेशनल हाईवे 44 पर ग्रामीण बैठ गए है। परिवार के लोगों का कहना जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी तब तक हाईवे जाम रहेगा। नरेंद्र की हत्या के बाद ग्रामीणों ने शव को लेकर करनाल और दिल्ली हाईवे को पूरी तरह जाम किया। पुलिस के आला अधिकारी कुंडली थाना प्रभारी मौके पर मौजूद है। पुलिस के आला अधिकारी ग्रामीणों को समझने का प्रयास कर रहे हैं।

PunjabKesari

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!