अधिकारी किसानों को मिट्टी जांच के आधार पर फसलों को बिजने के लिए करें प्रोत्साहित, श्याम सिंह राणा ने दिए निर्देश

Edited By Manisha rana, Updated: 04 Feb, 2026 03:49 PM

shyam singh rana gave instructions to the officers

हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण तथा बागवानी मंत्री श्याम सिंह राणा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे किसानों को मिट्टी जांच के आधार पर फसल की बिजाई करने के लिए प्रोत्साहित करें ताकि वे अच्छी पैदावार ले सकें।

चंडीगढ़ : हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण तथा बागवानी मंत्री श्याम सिंह राणा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे किसानों को मिट्टी जांच के आधार पर फसल की बिजाई करने के लिए प्रोत्साहित करें ताकि वे अच्छी पैदावार ले सकें। राणा कृषि एवं बागवानी विभाग के अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के प्रधान सचिव पंकज अग्रवाल, निदेशक राजनारायण कौशिक, बागवानी निदेशालय के महानिदेशक रणबीर सिंह, मिशन निदेशक जोगिंद्र सिंह समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

कृषि मंत्री ने कहा कि अधिकारियों को ज्यादा से ज्यादा किसानों के खेतों की मिट्टी की जांच करनी चाहिए, इसके बाद जिन पोषक तत्वों की जरूरत हो उनको पूरा करने तथा उसी आधार पर फसल की बिजाई करने की सलाह देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि एक ही प्रकार की फसल की बार-बार बिजाई करने से भूमि में कुछ खास पोषक तत्वों की कमी हो जाती है और उस जमीन के बंजर बनने की संभावना होती है, ऐसे किसानों को मिट्टी जांच के बाद मोबाइल फोन पर मैसेज भेज कर सतर्क करने तथा सही फसल की बुआई करने की सलाह देने के भी निर्देश दिए।

राणा ने अधिकारियों को फसलों का नया फसल चक्र आजमाने का भी सुझाव दिया ताकि कम पानी में फसल तैयार हो सके और किसानों को उस फसल से अच्छी आमदनी भी हो सके। उन्होंने कृषि बीमा योजना तथा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से संबंधित विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की और किसानों की समस्याओं का जल्द से जल्द निदान करने के निर्देश दिए।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!