Haryana में SHO निलंबित, सामने आई वजह कर देगी हैरान...

Edited By Isha, Updated: 29 Nov, 2025 07:31 PM

sho suspended in haryana

ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-85 में प्लाट विवाद के मामले में पीड़ित पर ही मामला दर्ज करने वाले खेड़ी पुल थाने के प्रभारी कुलदीप दहिया को निलंबित कर दिया गया है। इस मामले की शिकायत पीडित ने पुलिस आयुक्त

फरीदाबाद: ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-85 में प्लाट विवाद के मामले में पीड़ित पर ही मामला दर्ज करने वाले खेड़ी पुल थाने के प्रभारी कुलदीप दहिया को निलंबित कर दिया गया है। इस मामले की शिकायत पीडित ने पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता को दी थी। पुलिस आयुक्त ने एसीपी सेंट्रल राजीव कुमार को जांच सौंपी।

जांच में थाना प्रभारी का कसूर माना गया। रिपोर्ट मिलने के बाद अब कार्रवाई की गई है। अब खेड़ी पुल धाने का प्रभारी देवेंद्र को लगा दिया गया है। देवेंद्र इससे पहले मेट्रो थाना प्रभारी थे। उधर मेट्रो थाना प्रभारी मनीष को लगा दिया है। पुलिस के अनुसार खेड़ी पुल थाने में पीड़ित पर यह मामला 15 नवंबर को दर्ज किया गया था। जबकि यह प्लाट पीड़ित का ही था। वह फरियाद लगाते रहे लेकिन पुलिस ने उनकी नहीं सुनी और दूसरे पक्ष का साथ दिया। प्लाट 250 वर्ग गज का था। सूत्रों के अनुसार मामले में दूसरे पक्ष और एसएचओ की मिलीभगत की आशंका है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!