CWC की सदस्य नियुक्त किए जाने पर सैलजा ने पार्टी आलाकमान का जताया आभार

Edited By Vivek Rai, Updated: 23 Jun, 2022 07:26 PM

selja thanked party high command for being appointed cwc member

कुलदीप बिश्नोई को कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य से हटाए जाने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा को कांग्रेस कार्य समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है। कुलदीप बिश्नोई ने राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार अजय माकन के खिलाफ मतदान किया था।

चंडीगढ़(धरणी): कुलदीप बिश्नोई को कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य से हटाए जाने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा को कांग्रेस कार्य समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है। कुलदीप बिश्नोई ने राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार अजय माकन के खिलाफ मतदान किया था। इसके बाद उन्हें कांग्रेस के सभी पदों से हटा दिया गया था।

सैलजा ने कांग्रेस आलाकमान का किया धन्यवाद, बीजेपी पर साधा निशाना

कांग्रेस वर्किंग कमेटी की सदस्य नियुक्त किए जाने पर कुमारी सैलजा ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी आलाकमान द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा से निभाएंगी और पार्टी को मजबूती प्रदान करने का कार्य करती रहेंगी। कुमारी सैलजा ने कहा कि आज मौजूदा केंद्र सरकार के जनविरोधी रवैये के कारण हर वर्ग त्राहि-त्राहि कर रहा है। यह सरकार साजिशन देशवासियों को परेशान करने वाली नीतियां बना रही है। कृषि विरोधी काले कानून लाकर किसानों को बर्बाद करने की साजिश रची गई। जब इस साजिश को पहचानकर किसानों ने विरोध किया तो सरकार ने कृषि विरोधी काले कानून वापस लिए। सरकार की हठधर्मिता के कारण सैंकड़ों किसानों को जान गंवानी पड़ी। अब सरकार ने अग्निपथ योजना लाकर देश के युवाओं के साथ भद्दा मजाक किया है। इस योजना के खिलाफ युवा सड़कों पर हैं, मगर सरकार अपनी जिद पर अड़ी हुई है। वहीं सरकार की लूटनीति के कारण आज देश में महंगाई सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है। मगर सरकार जनता को राहत देने की बजाय अपनी लूटनीति को रफ़्तार देने में लगी हुई है।  

संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही भाजपा सरकार- सैलजा

कुमारी शैलजा ने कहा कि इस सरकार के कुशासन से हर वर्ग दुखी है। यह सरकार पूरी तरह से सत्ता के अहंकार में चूर है। जनता के हितों के लिए चुनी गई सरकार का ध्यान संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर अपने विरोधियों को परेशान करने पर है।  कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी और श्री राहुल गांधी के नेतृत्व में सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्षरत है। उन्हें कांग्रेस कार्यसमिति का सदस्य बनाकर आलाकमान ने जो जिम्मेदारी दी है, इसके लिए वह फिर से आलाकमान का धन्यवाद करती हैं।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!