सोहना में वन विभाग तो रेयान एन्कलेव में MCG ने ध्वस्त किए अवैध निर्माण

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 15 Jul, 2026 07:33 AM

forest department and mcg demolished illegal construction at various location

सोहना व रेयान एन्कलेव भोंडसी में दो अलग-अलग विभागों द्वारा अवैध निर्माण को ध्वस्त करने की कार्रवाई की गई। सोहना की आईटीआई कॉलोनी में जहां वन विभाग की तरफ से अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया गया तो वहीं, नगर निगम ने भोंडसी के रेयान एन्कलेव में पीला पंजा...

गुड़गांव, (ब्यूरो): सोहना व रेयान एन्कलेव भोंडसी में दो अलग-अलग विभागों द्वारा अवैध निर्माण को ध्वस्त करने की कार्रवाई की गई। सोहना की आईटीआई कॉलोनी में जहां वन विभाग की तरफ से अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया गया तो वहीं, नगर निगम ने भोंडसी के रेयान एन्कलेव में पीला पंजा चलाया। दोनों ही कार्रवाई के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई थी। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिसबल भी मौके पर मौजूद रहा।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

अधिकारियों ने बताया कि सोहना की आईटीआई कॉलोनी में ड्यूटी मजिस्ट्रेट आर एस बाठ की निगरानी में तोड़फोड़ कार्रवाई की गई। यहां साधु सुंदर सिंह चर्च, सेंट जॉन्स स्कूल, नूनारी मस्जिद की बाउंड्री को ढहा दिया गया। इन स्थानों पर हुए अवैध निर्माण को हटाने के लिए पहले ही चेतावनी देने के साथ ही समय भी दिया गया था। बावजूद इसके लिए अवैध निर्माण नहीं हटाया गया जिसके बाद वन विभाग की तरफ से ड्यूटी मजिस्ट्रेट और भारी पुलिसबल की निगरानी में यह कार्रवाई की गई।

 

वहीं, नगर निगम गुड़गांव की तरफ से रेयान एन्कलेव में अवैध रूप से बने 3 मंजिला मकान को ध्वस्त कर दिया गया। यहां ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर एसडीओ नगर निगम यतेंद्र को लगाया गया था। करीब दो घंटे चली कार्रवाई के दौरान अवैध निर्माण को जेसीबी की मदद से ध्वस्त किया गया। इस दौरान किसी भी व्यक्ति द्वारा कार्रवाई का विरोध नहीं किया गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!