सिरसा में प्रेम प्रसंग के चलते संदीप की हत्या मामले में खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार

Edited By Manisha rana, Updated: 11 Jun, 2026 11:30 AM

sandeep love affair murder case solved in sirsa 2 accused arrested

सिरसा में प्रेम प्रसंग के चलते युवक की चाकू घोंपकर हत्या करने के सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए डीएसपी मुख्यालय सुखबीर सिंह ने बताया कि बीते सोमवार रात्रि के समय हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी समेत दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

सिरसा (सतनाम सिंह) : सिरसा में प्रेम प्रसंग के चलते युवक की चाकू घोंपकर हत्या करने के सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए डीएसपी मुख्यालय सुखबीर सिंह ने बताया कि बीते सोमवार रात्रि के समय हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी समेत दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। 

डीएसपी सुखबीर सिंह ने बताया कि मृतक संदीप कुमार के परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि संदीप का एक युवती से प्रेम प्रसंग था तथा दोनों के बीच फोन पर बातचीत होती थी। इस संबंध की जानकारी युवती के परिजनों को भी थी। आरोप है कि सोमवार रात करीब 10 बजे युवती के परिवार से जुड़े लोगों ने संदीप को बुलाया और उस पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में संदीप के पीठ, हाथ और पेट पर गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद घायल अवस्था में संदीप को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उपचार के दौरान मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान 22 वर्षीय संदीप कुमार निवासी संजय कॉलोनी, वार्ड नंबर-29 के रूप में हुई है। वह शहर में एक क्रॉकरी की दुकान पर कार्य करता था। डीएसपी ने बताया कि शिकायत के आधार पर शहर थाना पुलिस ने हत्या की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। जांच के दौरान जेजे कॉलोनी पुलिस चौकी की टीम ने आरोपी हिमांशु उर्फ काकू पुत्र सुरेंद्र कुमार निवासी मेला ग्राउंड सिरसा तथा उसके चचेरे भाई जतिन पुत्र सोनू कुमार निवासी लक्की तालाब मोहल्ला सिरसा को गिरफ्तार कर लिया।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)               

 

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!