Edited By Isha, Updated: 22 Oct, 2019 05:21 PM
हरियाणा विधानसभा चुनाव के मतदान के दौरान आदमपुर हलके में एक मतदान केन्द्र पर काफी हंगामा हुआ। हरियाणा के पूर्व मंत्री सम्पत्त सिंह ने आदमपुर विधानसभा क्षेत्र में स्थानीय
डेस्कः हरियाणा विधानसभा चुनाव के मतदान के दौरान आदमपुर हलके में एक मतदान केन्द्र पर काफी हंगामा हुआ। हरियाणा के पूर्व मंत्री सम्पत्त सिंह ने आदमपुर विधानसभा क्षेत्र में स्थानीय लोगों को कायर कह दिया जिससे लोगो का गुस्सा फूट गया और उन्होंने सम्पत्त सिंह के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों को बढ़ते विरोध के कारण भारी पुलिस बल बुलाना पड़ा, तब जाकर पुलिस ने लोगों को मतदान केन्द्र से दूर खदेड़ा।
दरअसल ये घटना आदमपुर के गल्र्स गवर्नमेंट स्कूल में बने मतदान केन्द्र की है। यहां पहले भाजपा प्रत्याशी सोनाली फोगाट ने कुलदीप समर्थकों पर बूथ कैप्चरिंग करने का आरोप लगाया। साथ ही वहां पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप बिश्नोई से भी व्यवस्था खराब न करने की प्रार्थना की। इसके कुछ देर बाद हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए पूर्व मंत्री सम्पत्त सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने शायद किसी पुलिस अधिकारी को फोन मिलाकर मतदान केन्द्र की स्थिति की जानकारी दी।
इसी दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों को कायर बताया और कहा कि उनके आदमी इलाज करेंगे तो खूनखराबा होगा। बस इसी बात से स्थानीय लोग भड़क गये और सम्पत्त सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। लोगों के बढ़ते विरोध को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर बुला लिया गया। तब जाकर विरोध कर रहे लोगों को मतदान केन्द्र से दूर करके मतदान को सुचारू करवाया गया।