Edited By Krishan Rana, Updated: 04 Sep, 2026 02:37 PM

उत्तर रेलवे ने यात्रियों और श्रद्धालुओं के हित में बड़ा कदम उठाया है। अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए
अम्बाला : उत्तर रेलवे ने यात्रियों और श्रद्धालुओं के हित में बड़ा कदम उठाया है। भक्तों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए सितंबर में ब्यास सत्संग के लिए 2 स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। अम्बाला मंडल से गुजरने वाली ये ट्रेनें हजरत निजामुद्दीन-ब्यास और सहारनपुर-ब्यास रूट पर संचालित होंगी।
मिली जानकारी के अनुसार ये ट्रेनें हजरत निजामुद्दीन-ब्यास स्पेशल (04451/04452) ट्रेन निजामुद्दीन से ब्यास के लिए 3 सितंबर और ब्यास से वापसी में 6 सितंबर को चलेगी। इस गाड़ी का अम्बाला कैंट स्टेशन पर ठहराव रहेगा।
वहीं, सहारनपुर-ब्यास स्पेशल (04565/04566) ट्रेन सहारनपुर से 11 व 18 सितंबर को ब्यास के लिए चलेगी। वापसी में ब्यास से सहारनपुर के लिए 13 व 20 सितंबर को चलेगी। यह ट्रेन मार्ग में यमुनानगर जगाधरी, जगाधरी वर्कशॉप, अम्बाला कैंट, साहनेवाल, लुधियाना और जालंधर सिटी स्टेशनों पर रुकेगी।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)