विधायक हरेंद्र सिंह की माता का 83 वर्ष की आयु में निधन, केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने परिवार को बंधाया ढाढ़स

Edited By Harman, Updated: 01 Sep, 2026 01:02 PM

mla harendra singh s mother passes away at the age of 83

होडल विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक रामरतन की धर्मपत्नी एवं वर्तमान विधायक हरेंद्र सिंह की माताजी  गिर्राजो देवी का आज करीब 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

पलवल (दिनेश सहरावत) : होडल विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक रामरतन की धर्मपत्नी एवं वर्तमान विधायक हरेंद्र सिंह की माताजी गिर्राजो देवी का आज करीब 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। केन्द्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर सहित सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े अन्य लोगों ने उनके निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की।

PunjabKesari

गिर्राजो देवी का अंतिम संस्कार आज सोमवार को मोक्ष धाम, रसूलपुर रोड, पलवल में किया गया। अंतिम संस्कार में परिवारजनों, रिश्तेदारों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने शामिल होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व विधायक रामरतन एवं वर्तमान विधायक हरेंद्र सिंह ने अंतिम यात्रा में अर्थी को कंधा देकर उन्हें भावभीनी अंतिम विदाई दी। इस मार्मिक दृश्य को देखकर वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम हो गईं। विधायक हरेंद्र सिंह ने अपनी माता की चिता को मुखाग्नि दी।

केन्द्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने पूर्व विधायक रामरतन की धर्मपत्नी एवं होडल विधानसभा क्षेत्र के वर्तमान विधायक हरेंद्र सिंह की माताजी दिवंगत गिर्राजो देवी के निधन पर गहरा दु:ख एवं शोक व्यक्त करते हुए कहा कि गिर्राजो देवी का निधन परिवार के साथ-साथ क्षेत्र के लिए भी अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपने जीवन में परिवार एवं समाज के प्रति महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और उनके स्नेह एवं संस्कार सदैव स्मरणीय रहेंगे।

गुर्जर ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन एवं दु:ख की घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करें। उन्होंने कहा कि दु:ख की इस घड़ी में वे शोक संतप्त परिवार के साथ खड़े हैं। ईश्वर परिवार को इस अपार दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

गिर्राजो देवी सरल, सहज एवं मिलनसार स्वभाव की थीं। उन्होंने अपने परिवार को सदैव संस्कार, सेवा और सामाजिक मूल्यों के साथ आगे बढऩे की प्रेरणा दी। उनके निधन से परिवार के साथ-साथ परिचितों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों को भी गहरा आघात पहुंचा है। उनके निधन पर विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों से जुड़े लोगों ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि माता का स्थान परिवार में सबसे महत्वपूर्ण होता है। गिर्राजो देवी का स्नेह और आशीर्वाद परिवार के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहा। उनके निधन से परिवार ने एक मार्गदर्शक एवं स्नेहमयी मातृशक्ति को खो दिया है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

इस अवसर पर केन्द्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, बावल से विधायक डा. कृष्ण कुमार, पूर्व मंत्री होडल हर्षकुमार, सुभाष कत्याल, पूर्व विधायक दीपक मंगला, उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर, पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल, किरणपाल खटाना, मार्केट कमेटी पलवल के चैयरमैन पंकज विरमानी, नगर परिषद होडल की चैयरप्रर्सन प्रतिनिधि शीशपाल, होडल मार्केट कमेटी के चेयरमैन जगविन्द्र सिंह, उप चेयरमैन टेकचन्द, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जवाहर सिंह सौरोत, हरेन्द्रपाल राणा, तहसीलदार होडल अनिल कुमार सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति और परिजन उपस्थित रहे।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!