2004 में हुई सजा, फिर 22 साल तक चकमा... जानिए कैसे पुलिस ने दबोचा 10 साल की सजा काट रहा भगोड़ा

Edited By Isha, Updated: 04 Sep, 2026 03:57 PM

sentenced in 2004 then eluded capture for 22 years

एंटी एक्सटॉर्शन सेल की पुलिस टीम ने 22 साल से फरार चल रहे एक सजायाफ्ता नशा तस्कर को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के डेरा

पानीपत: एंटी एक्सटॉर्शन सेल की पुलिस टीम ने 22 साल से फरार चल रहे एक सजायाफ्ता नशा तस्कर को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के डेरा बरासोला निवासी पूरन सिंह के रूप में हुई है। आरोपी को करनाल से दबोचा गया, जहाँ वह अपनी पहचान छिपाकर ट्रक चला रहा था।

2004 में हुई थी 10 साल की सजा
एंटी एक्सटॉर्शन सेल प्रभारी रमेश ने बताया कि पूरन सिंह को वर्ष 2001 में पानीपत के शहर थाना क्षेत्र से 2 किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में वर्ष 2004 में अदालत ने उसे दोषी ठहराते हुए 10 साल कैद की सजा सुनाई थी।

जमानत मिलते ही हुआ फरार, चला रहा था ट्रक
सजा सुनाए जाने के बाद आरोपी को हाईकोर्ट से दो महीने की अंतरिम जमानत मिली थी। जमानत पर जेल से बाहर आते ही आरोपी फरार हो गया और 22 वर्षों तक पुलिस की पकड़ से बाहर रहा। फरारी के दौरान वह पहचान छिपाकर ट्रक चलाने का काम करता था और पकड़े जाने के डर से अपने घर भी बहुत कम जाता था। पुलिस अब उससे पूछताछ कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!