3 माह से वेतन न मिलने पर सफाईकर्मियों ने झाड़ू उठाकर किया प्रदर्शन

Edited By vinod kumar, Updated: 11 Jan, 2020 12:06 PM

safai workers demonstrated on non payment of salary

नगरपालिका के कच्चे सफाई कर्मचारियों ने शुक्रवार को न.पा. परिसर में अपनी मांगो को लेकर धरना दिया और उसके बाद रेलवे रोड से प्रदर्शन करते हुए कर्मचारी लघु सचिवालय परिसर में प्रशासन को ज्ञापन देने पहुंचे लेकिन कर्मचारियों को एस.डी.एम. व तहसीलदार कोई भी...

गन्नौर(नरेंद्र): नगरपालिका के कच्चे सफाई कर्मचारियों ने शुक्रवार को न.पा. परिसर में अपनी मांगो को लेकर धरना दिया और उसके बाद रेलवे रोड से प्रदर्शन करते हुए कर्मचारी लघु सचिवालय परिसर में प्रशासन को ज्ञापन देने पहुंचे लेकिन कर्मचारियों को एस.डी.एम. व तहसीलदार कोई भी अधिकारी नहीं मिला। इसके बाद कर्मचारी वापस लौट आए। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने सरकार व न.पा. प्रशासन के खिलाफ  नारेबाजी करते हुए रोष व्यक्त किया।

 इससे पूर्व शुक्रवार को कर्मचारियों के धरने पर नगरपालिका में विधायक निर्मल चौधरी व एस.डी.एम. बातचीत करने पहुंचे और समाधान का आश्वासन दिया लेकिन कर्मचारी उसके बाद भी नहीं माने और धरना जारी रखते हुए शहर में प्रदर्शन किया। धरने के तीसरे दिन न.पा. के पक्के व कच्चे कर्मचारी न.पा. परिसर में एकत्रित हुए और अपनी मांगो को लेकर धरनास्थल पहुंचे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। 

प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि हर बार उन्हें बिना हड़ताल व प्रदर्शन के उनको वेतन नहीं मिलता। अब उन्हें पिछले 3 माह से गन्नौर नगरपालिका के स्थायी व अस्थायी कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया गया है। जिसके चलते उनके सामने आॢथक संकट पैदा हो गया है। उन्हें 3 माह से वेतन नहीं मिला है। इसके अलावा 76 कच्चे सफाईकर्मियों का वर्ष 2014-15 का पी.एफ . भी अभी तक नहीं मिला और पक्के 14 कर्मचारियों का पिछले वर्ष का 8 माह का पी.एफ . नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि जब तक उन्हें वेतन नहीं मिलता तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी। इस मौके पर नगरपालिका के सभी कच्चे व पक्के कर्मचारी मौजूद थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!