हरियाणा सरकार का फैसला: कर्मचारियों के शरीर पर लगाए जाएंगे कैमरे

Edited By vinod kumar, Updated: 17 Oct, 2020 02:01 PM

rta officials and employees will now be equipped with body cameras

हरियाणा सरकार ने आरटीए की रेड टीम के अधिकारियों और कर्मचारियों को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार अब इन अधिकारियों और कर्मचारियों के शरीर पर बॉडी कैमरे लगाएगी। ताकि यह अधिकारी और कर्मचारी कहीं भी रेड करने जाएं तो सारी घटना इसमें रिकॉर्ड हो सके। इन...

चंडीगढ़ (धरणी): हरियाणा सरकार ने आरटीए की रेड टीम के अधिकारियों और कर्मचारियों को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार अब इन अधिकारियों और कर्मचारियों के शरीर पर बॉडी कैमरे लगाएगी। ताकि यह अधिकारी और कर्मचारी कहीं भी रेड करने जाएं तो सारी घटना इसमें रिकॉर्ड हो सके। इन कैमरों में हर गतिविधि कैप्चर होगी। यह जानकारी आज प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दी। उन्होंने कहा कि आरटीए की रेड टीम के अधिकारियों और कर्मचारियों के शरीर पर अब बॉडी कैमरे लगेंगे। ताकि सारी बात की रिकॉर्डिंग की जा सके। 

क्या है बॉडी कैमरा
बॉडी कैमरा अधिकारी और कर्मचारी अपने कंधे या सीने के पास लगाकर रखते हैं। इसमें खुद की आवाज के साथ सामने घटित होने वाले घटनाक्रम की वीडियो-ऑडियो रिकॉर्डिंग होती है। बड़ी बात यह है कि इस कैमरे का डाटा डिलीट नहीं किया जाए तो लंबे समय तक सुरक्षित रखा जा सकता है। इस कैमरे के उपयोग से कार्रवाई में पारर्शिता रहती है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!