Faridabad में भरभराकर गिरी मकान की छत, मलबे में दबे परिवार के 5 लोग

Edited By Manisha rana, Updated: 25 May, 2025 12:09 PM

roof of a house collapsed in faridabad

हरियाणा में फरीदाबाद के सेक्टर-23 स्थित संजय कॉलोनी में आज सुबह करीब 3 बजे हादसा हो गया। तेज आंधी और बारिश के चलते मकान की छत का कुछ हिस्सा भरभरा कर गिर गया, जिसमें एक ही परिवार के पांच लोग उसके नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

फरीदाबाद (अनिल राठी) : हरियाणा में फरीदाबाद के सेक्टर-23 स्थित संजय कॉलोनी में आज सुबह करीब 3 बजे हादसा हो गया। तेज आंधी और बारिश के चलते मकान की छत का कुछ हिस्सा भरभरा कर गिर गया, जिसमें एक ही परिवार के पांच लोग उसके नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को इलाज के बीके अस्पताल लेकर जाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। 

PunjabKesari

बिहार का रहने वाला है परिवार 

संजय कालोनी की गली नंबर 8 में रहने वाली इंदु देवी ने बताया कि वह मूल रूप से बिहार के मधुबनी जिले की रहने वाली है। पिछले कई सालों से वह यहां पर किराए के मकान में रह रहे है। हादसे वाली रात को उनका बेटा श्रवण कुमार, छोटी बेटी रूपम, बड़ी बेटी अपने 1 साल के बेटे के साथ और बड़ा नाती मिथलेश मौजूद थे। ये सभी लोग मकान के उसी हिस्से में सो रहे थे, जिस पर रात के समय अचानक तेज बारिश और तूफान के चलते छत का कुछ हिस्सा टूटकर गिर गया।

इस हादसे में सबसे ज्यादा चोट इंदू के नाती मिथलेश को आई है। छत का एक टुकड़ा उसके सर पर आकर लगा जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। एक साल के बच्चे को भी हाथ में चोटें आई हैं लेकिन उसकी हालत फिलहाल स्थिर है। उनकी बड़ी बेटी बल्लभगढ़ से अपने बेटे और बड़े नाती मिथलेश के साथ घर पर कुछ दिन के लिए घूमने आई थी। किसी को यह अंदेशा नहीं था कि इस तरह की घटना हो सकती है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने बताया कि हादसा प्राकृतिक आपदा के चलते हुआ प्रतीत होता है। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्‌टी दे दी गई है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!