कॉकक्रोच जनता पार्टी के साथ प्रदर्शन की सजा? रोहतक की शिक्षिका सुलेखा दलाल सस्पेंड... सोशल मीडिया पर वायरल हुआ निलंबन पत्र

Edited By Isha, Updated: 11 Jun, 2026 01:10 PM

punishment for protesting with the  cockroach janata party  teacher suspend

जंतर-मंतर पर बीते दिनों कॉकक्रोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में शामिल होने गई रोहतक की प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका सुलेखा दलाल का सस्पेंड लेटर तेजी से वायरल हो रहा है। सस्पेंड होने के बारे में शिक्षा विभाग बताने से कतराने लगा है। रैनकपुरा के

रोहतक: जंतर-मंतर पर बीते दिनों कॉकक्रोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में शामिल होने गई रोहतक की प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका सुलेखा दलाल का सस्पेंड लेटर तेजी से वायरल हो रहा है। सस्पेंड होने के बारे में शिक्षा विभाग बताने से कतराने लगा है। रैनकपुरा के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में तैनात सुलेखा दलाल को बुधवार को जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने निलंबित कर दिया। निलंबन मामले में शिक्षिका सुलेखा दलाल ने कहा कि बच्चों के हक लिए मैं जंतर मंतर पर प्रदर्शन में शामिल होने गई थी।

लगातार परीक्षाएं रद्द हो रही हैं और धांधली हो रही है। मेरा बेटा अंश डबास भी बीएड की पढ़ाई और प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। उन्होंने कहा कि क्या मैं अपने बच्चे की आवाज नहीं बन सकती? मेरा प्रदर्शन में शामिल होना किसी पार्टी का विरोध करना या किसी पार्टी का समर्थन देना नहीं था। अगर मेरे बच्चे की आवाज उठाने या युवाओं की आवाज उठाने के पर शिक्षा विभाग ने मुझे निलंबित किया तो मैं निलंबन पत्र लेने के लिए तैयार हूं। जिला शिक्षा अधिकारी मनजीत मलिक ने कहा कि मैं इस मामले में कुछ नहीं कह सकती हूं।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!