रोहतक अग्निकांड: राज्यपाल असीम घोष का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की सहायता

Edited By Krishan Rana, Updated: 11 Jun, 2026 05:24 PM

rohtak fire tragedy governor asim ghosh makes a major announcement 2 lakh in

रोहतक में मंगलवार दोपहर को डी पार्क पर एक जूते के शोरूम समेत कई दुकानों में आग लगने से हुई मौतों पर राज्यपाल असीम कुमार घोष

चंडीगढ़ : रोहतक में मंगलवार दोपहर को डी पार्क पर एक जूते के शोरूम समेत कई दुकानों में आग लगने से हुई मौतों पर राज्यपाल असीम कुमार घोष ने दुख जताया। हादसे में मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं देते हुए राज्यपाल असीम कुमार घोष ने परिजनों को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। 

बता देें कि शहर के सबसे पुराने और व्यस्ततम बाजार क्षेत्रों में से एक में 9 जून को लगी इस विनाशकारी आग ने कई व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को अपनी चपेट में ले लिया था, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई और कई दुकानों को भारी नुकसान पहुंचा था। बृहस्पतिवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, राज्यपाल घोष ने इस हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। 

उन्होंने हादसे में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और जिला प्रशासन को निर्देश दिया कि सरकारी अस्पतालों में घायलों का मुफ्त और उचित इलाज सुनिश्चित किया जाए। राज्यपाल ने रोहतक के उपायुक्त को आग के कारण हुए नुकसान का व्यापक मूल्यांकन करने और जल्द से जल्द सरकार को एक विस्तृत रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया।

इससे पहले, बुधवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी रोहतक शहर के डी-पार्क बाजार क्षेत्र में लगी इस आग में मारे गए लोगों के परिजनों को दस-दस लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की थी। इसके अलावा घायलों के परिवारों को दो-दो लाख रुपये की वित्तीय सहायता देने का भी ऐलान किया गया था।  

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!