Ram Rahim: सुनारिया जेल पहुंचा राम रहीम, 9 अप्रैल को मिली थी 21 दिन की फरलो

Edited By Deepak Kumar, Updated: 01 May, 2025 05:37 PM

rohtak news ram rahim reached sunaria jail after 21 days of furlough

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम आज रोहतक स्थित सुनारियां जेल लौट गए हैं। राम रहीम को 21 दिन की फरलो मिली थी। सुनारियां जेल में राम रहीम 4:55 पर की एंट्री हुई। सुनारिया जेल में राम रहीम को भारी सुरक्षा में लाया गया।

रोहतक (दीपक भारद्वाज) : हत्या व दुष्कर्म के मामले में 20 साल की सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम आज रोहतक स्थित सुनारियां जेल लौट गए हैं। राम रहीम को 21 दिन की फरलो मिली थी। सुनारियां जेल में राम रहीम 4:55 पर की एंट्री हुई। सुनारिया जेल में राम रहीम को भारी सुरक्षा में लाया गया।

बता दें कि डेरा मुखी गुरमीत राम रहीम को 9 अप्रैल को 21 दिन की फरलो मिली थी। डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम अब तक 13 बार जेल से बाहर आ चुके है। गुरमीत राम रहीम को इससे पहले 2 जनवरी 2025 को 30 दिन की पैरोल मिली थी, जिसमें से 10 दिन सिरसा डेरा तो 20 दिन बरनावा यूपी में बिताए थे। लेकिन इस बार 21 दिन की फरलो के दौरान सिरसा डेरे में ही रहे और अनुयायियों से मुलाकात की। साथ ही डेरे का स्थापना दिवस मनाया। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!